दुनिया

Global Hunger Index: भारत की स्थिति में सुधार, भुखमरी के मामले में अब 105वें नंबर पर, जानें पड़ोसी देशों का हाल

Global Hunger Index 2024: भारत इस साल ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI-2024) की लिस्ट में 127 देशों में 105वें नंबर पर है. यहां भुखमरी की स्थिति में थोड़ा सुधार होने से ये रैंकिंग थोड़ी बेहतर हुई है. पिछले साल भारत 125 देशों में 111वें स्थान पर था, और 2022 में 121 देशों में से 107वें स्थान पर था. हालांकि, हंगर इंडेक्स का स्कोर अभी भी 27.3 है, जो गंभीर बना हुआ है.

पड़ोसी देशों की बात करें तो ताजा सूची में नेपाल को 68वें, श्रीलंका को 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर रखा गया है. यानी इन देशों की हालत हमसे बेहतर है. पाकिस्तान की रैंकिंग 109 है. ये हमसे थोड़ा ही पीछे है. चीन, यूएई और कुवैत समेत 22 देश पहले नंबर पर हैं.

बता दें कि जिन देशों का ग्लोबल हंगर इंडेक्स स्कोर कम होता है, उनकी रैंकिंग भी कम होती है यानी वहां के लोग भुखमरी के कम शिकार होते हैं. इस लिस्ट को हर साल कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प (जर्मनी में Welthungerhilfe) नामक यूरोपीयन NGO तैयार करते हैं.

Global Hunger Index Scores by 2024 GHI Rank – www.globalhungerindex.org/ranking.html

2024 में भारत की रैंकिंग:

  • इस बार भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है.
  • पिछले साल 125 देशों में 111वें स्थान पर था भारत.
  • अबकी बार नेपाल 68, श्रीलंका 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है.
  • पाकिस्तान की रैंकिंग 109 है, यानी भारत से 4 स्थान नीचे है.

2023 में भारत की रैंकिंग:

  • साल 2023 में भारत की रैंकिंग 111 थी.
  • उसमें पाकिस्तान 102वें, बांग्लादेश 81वें, नेपाल 69वें, और श्रीलंका 60वें स्थान पर था.
  • बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, चिली, और चीन जैसे देशों की रैंकिंग अच्छी थी.
  • वहीं, यमन, मेडागास्कर, और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य जैसे देशों की रैंकिंग सबसे नीचे थी.
  • दुनिया के लिए GHI 2023 स्कोर 18.3 था, जिसे मध्यम माना गया.

क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI)?

GHI एक इंटरनेशनल रिपोर्ट है, जिसे हर साल कंसर्न वर्ल्डवाइड और वर्ल्ड हंगर हेल्प नामक यूरोपीयन NGO तैयार करते हैं. यह रिपोर्ट दुनियाभर के देशों में लोगों की भूख को मापने और ट्रैक करने का काम करती है. GHI की गणना 3 डायमेंशन के 4 पैमानों पर की जाती है: अंडरन्यूट्रिशन, चाइल्ड मोर्टालिटी, चाइल्ड अंडरन्यूट्रिशन.

यह भी पढ़िए: भारत में भुखमरी कम हुई या ज्यादा? ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 125 देशों में मिला ये स्थान

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

48 seconds ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago