Categories: दुनिया

पृथ्वी से टकराया सौर तूफान: धरती पर ब्लैक आउट का खतरा बढ़ा, स्‍पेस एजेंसियों का दावा- यह सूर्य के ‘विस्‍फोट’ का नतीजा

Solar Storm 2024: सौरमण्‍डल में सूर्य के चारों ओर घूमते रहने वाली पृथ्वी से बीते रोज एक शक्तिशाली सौर तूफान टकराया है. अमेरिका की स्‍पेस एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि इस ऐसे तूफानों के कारण ब्लैक आउट का खतरा बढ़ रहा है. हाल में ही सूर्य से कोरोनल मास इजेक्शन (CME) विस्फोट हुआ, जिसके बाद तूफान आया.

यू.एस. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, यह शक्तिशाली सौर तूफान गुरुवार को पृथ्वी से टकराया. स्‍पेस एजेंसियां फिक्रमंद हैं कि ये तूफान हेलेन और मिल्टन से निपटने के लिए किए जा रहे रिकवरी प्रयासों को प्रभावित कर सकता है.

2.4 मिलियन किमी प्रति घंटे थी रफ्तार

एनओएए के अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र (SBPC) के अनुसार, मंगलवार शाम को सूर्य से कोरोनल मास इजेक्शन (CME) विस्फोट हुआ और गुरुवार सुबह 11:15 बजे (EST) लगभग 1.5 मिलियन मील प्रति घंटे (2.4 मिलियन किमी प्रति घंटे) की गति से पृथ्वी पर पहुंचा.

न्‍यूज एजेंसी शिन्हुआ ने एसडब्ल्यूपीसी के हवाले से कहा, ”तूफान जी4 (गंभीर) स्तर पर पहुंच गया. इसे जी4 जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म वॉच के रूप में वर्गीकृत किया गया है. गुरुवार और शुक्रवार को जी4 या उससे अधिक जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म वॉच प्रभावी रहा.

एसडब्ल्यूपीसी, जियोमैग्नेटिक तूफान की स्थितियों को लेकर चेतावनियां और अलर्ट जारी करता है.

रेडियो ब्लैकआउट, बिजली ग्रिड पर दबाव

एनओएए के अनुसार, यह तूफान हेलेन और मिल्टन तूफानों के लिए चल रहे रिकवरी प्रयासों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जिसमें रेडियो ब्लैकआउट, बिजली ग्रिड पर दबाव और जीपीएस सेवाओं में गिरावट शामिल है.

सीएमई, सूर्य के कोरोना से चुंबकीय क्षेत्र और प्लाज्मा द्रव्यमान का बहुत बड़ा उत्सर्जन है. जब वे पृथ्वी की ओर आता है, तो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में बड़ी गड़बड़ी पैदा करता है, जिसे भू-चुंबकीय तूफान कहा जाता है. इससे रेडियो ब्लैकआउट, बिजली कटौती का खतरा बढ़ जाता है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के ‘ज्ञान विज्ञान’ शो ने पूरा किया एक साल, दिल्ली में मनी सफलता की जश्न-ए-शाम

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

3 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

21 minutes ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

51 minutes ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

56 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

1 hour ago