हमास के आतंकियों ने परिवार को बनाया बंधक
हमास की तरफ से इजरायल पर किए गए हमले के बाद से लगतार गाजा पट्टी पर इजरायली सैनिक बमबारी कर रहे हैं. बमबारी से गाजा पट्टी पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है. अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं. इसी बीच हमास की बर्बरता भी लगातार सामने आ रही है. जिसमें आतंकी इजरायली नागरिकों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें हमास के आतंकी एक परिवार को बंधक बनाए हुए हैं. एक शख्स के पैर से खून निकल रहा, जिसे गोली मारी गई है. एक बच्ची रो रही है. वहीं अन्य लोग डरे सहमे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो में आतंकी बंधक बनाए गए परिवार से कहता है कि इजरायल को बता दो कि तुम लोग हमास के कब्जे में हो. साथ ही कहते हैं कि ये भी बताओ की गाजा के पास नाहल ओज के किबुत्ज में हो. ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हमास ने इजरायल के हमले का बदला लेने के लिए 150 लोगों को बंधक बना लिया है. आतंकियों ने धमकी दी है कि अगर इजरायल गाजा पट्टी पर हमला करता है तो नागरिकों के घरों पर जितने बम गिरेंगे, उतने लोगों की हत्या की जाएगी. सीधे फांसी पर लटकाया जाएगा. हमास की तरफ से दी गई धमकी के बाद भी इजरायली सैनिक लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. गाजा पट्टी की घेराबंदी करने के अलावा वहां की बिजली, पानी, भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं की सप्लाई को रोक दिया है.
यह भी पढ़ें- इजरायल दौरे पर थे ब्रिटेन के विदेश मंत्री, रॉकेट के हमले का सायरन बजते ही जान बचाकर भागे, वायरल हो रहा Video
हमास के इजरायली सीमा में घुसने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें आतंकी एक कार ड्राइवर को गोली मार देते हैं. उसके बाद उसकी कार को लेकर चले जाते हैं. वहीं आतंकी एक बुजुर्ग महिला को भी मौत के घाट उतार देते हैं, जो सही से चल भी नहीं पाती है. उन्होंने इन हत्याओं का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया है.
इन सबके बीच तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन का बयान सामने आया है. एर्दोगन ने कहा है कि इजरायल एक देश की तरफ व्यवहार करे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस युद्ध में दोनों तरफ के नागरिकों की मौत हो रही है. ये बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर कहर बरपा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…