देश

MP Election: “कांग्रेस ने 2G, 3G, 4G और ‘जीजा जी’ घोटाला तक कराया”, चुनावी जनसभा में जमकर बरसे शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पहली जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2G, 3G, 4G और जीजा जी घोटाला तक कराया है. शिवराज सिंह चौहान का इशारा प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की तरफ था.

कांग्रेस के लोग दिन-रात मेरा नाम जपते हैं- शिवराज

भोपाल में विधानसभा की 7 सीटें हैं. जिसमें उत्तर विधानसभा सीट से उम्मीदवार आलोक शर्मा के समर्थन में प्रचार के लिए सीएम शिवराज पहुंचे थे.रैली के दौरान पुराने शहर में लोगों ने सीएम पर जमकर फूल बरसाए. शिवराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मामा से डरती है. राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ तक. इस दौरान उन्होंने X पर किए गए श्राद्ध वाले पोस्ट को लेकर कहा कि “कांग्रेस ने तो मेरा श्राद्ध कर दिया है. कांग्रेस के लोग दिन-रात मेरा नाम जपते हैं. श्राद्ध करने वालों के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तुम्हें लंबी उम्र दे और खुश रखे.”

कांग्रेस ने जीजा जी घोटाला भी कर दिया- सीएम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को तबाह कर दिया. भारत को घोटालों का देश बनाने का बहुत बड़ा पाप उन लोगों ने किया है. कोयला घोटाला, टू जी घोटाला, 4 जी घोटाला. इसके अलावा राहुल गांधी के जीजा जी रॉबर्ट वाड्रा पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जीजा जी घोटाला भी कर दिया.

यह भी पढ़ें- Train Accident: ‘अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई…तेज झटका लगा और पटरी से उतर गई ट्रेन’, गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

“राहुल गांधी ने यहां भी झूठ की दुकान खोल दी”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कल (11 अक्टूबर) मध्य प्रदेश आए थे. उन्होंने यहां पर झूठ की दुकान खोल दी है. कमलनाथ की उम्र को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान पर कहा कि उन्होंने 77 साल की उम्र को 72 बता दी. गौरतलब है कि उत्तर विधानसभा सीट 6 बार से कांग्रेस जीतती आ रही है. इस सीट से कांग्रेस नेता आरिफ अकील विधायक हैं. इस चुनाव में बीजेपी ने आलोक शर्मा को टिकट दिया है. आलोक शर्मा शिवराज सिंह के बचपन के मित्र हैं. उत्तर विधानसभा सीट के लिए जब सीएम प्रचार करने के लिए पहुंचे तो वहां पर मुस्लिम समुदाय ने भी उनके ऊपर फूलों की बारिश की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

28 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago