दुनिया

इमरान खान को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए- पाक असेंबली में उठी मांग, कोर्ट के फैसले पर विपक्षी दल के नेता ने उठा दिए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को जमानत मिलने के बाद देश के हालात और खराब होते नजर आ रहे हैं. राजनीतिक दल सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं इमरान खान विरोधी दल एक मंच पर आ गए हैं. पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है जबकि उग्र भीड़ ने भी कैंप लगा दिया है. इस बीच पाकिस्तान असेंबली इमरान खान को फांसी देने की मांग उठी है. विपक्ष के नेता राजा रियाज अहमद खान ने ये मांग उठाई है.

नेशनल असेंबली में रियाज अहमद खान ने अदालत के जमानत देने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इमरान खान को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए, अदालतें उनका ऐसे स्वागत कर रही हैं जैसे वे दामाद हों. बता दें कि दो दिन पहले, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों में जमानत दे दी थी. जिसके बाद सत्ताधारी दलों के नेताओं ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए थे.

दूसरी तरफ, इमरान खान और उनकी पार्टी बेहद आक्रामक रूख अख्तियार किए हुए है. पीटीआई पाकिस्तान की अवाम से अपील कर रही है कि वे लोग सड़कों पर उतरें और इमरान खान के साथ हो रही ज्यादती का खुलकर विरोध करें. इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई शहरों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं जहां बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया. दुकानों को जला दिया गया, वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और जमकर तोड़फोड़ हुई. वहीं इस हिंसा में कई लोगों की मौत भी हुई है. इस बीच, पुलिस ने करीब 1000 पीटीआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में दिया है.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में इमरान विरोधी PDM ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, उग्र भीड़ ने लगाया कैंप

वहीं इमरान खान सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जमानत के लिये लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान के खिलाफ 9 मई के बाद दर्ज सभी मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनको जमानत दे दी थी और उन्हें 15 मई को आगे की राहत के लिए लाहौर हाई कोर्ट जाने के लिए कहा था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

18 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

47 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago