देश

Saharanpur: स्कूल में तिलक-कलावा पर प्रिंसिपल ने लगाई रोक, बच्चों को लौटाया, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा

विकास पंडित

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां शिक्षा के मंदिर में बच्चों को तिलक लगाकर व कलावा बांधकर स्कूल में आने से रोका गया है. इस बात को जब बच्चों ने घर में बताया तो उनके माता-पिता के साथ ही बजरंग दल ने भी हंगामा कर दिया. इसके बाद प्रिंसिपल ने जब अपने शब्द वापस लिए तब जाकर मामला शांत हुआ. वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी.

पूरा मामला सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के छुटमलपुर के डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल का है. यहां पर एक स्कूल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्कूल के प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने तिलक व कलावा बांधकर स्कूल गए बच्चों को स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

इस पर घर लौटे बच्चों के माता-पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो वे भी स्कूल पहुंच गए और विरोध करने लगे. यह खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैली और फिर बजरंग दल के कई कार्यकर्ता स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल का विरोध करने लगे. संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें- UP News: हिस्ट्रीशीटर को दबोचने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, दारोगा को लगी गोली, हाथ की हड्डी में फंसी बुलेट, अस्पताल में भर्ती

प्रिंसिपल ने मांगी माफी

मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता हंगामा करते रहे और प्रिंसिपल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे. इस पर विवाद बढ़ता देखकर प्रिंसिपल ने अपने शब्द वापस लिए और सभी से माफी मांगी. इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ.

बजरंगदल के विभाग संयोजक हरीश कौशिक ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की बात फिर सामने आई तो स्कूल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल के माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया है. पुलिस का कहना था कि जिन बच्चों को स्कूल से लौटाया गया था, उनको प्रवेश दे दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

5 minutes ago

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

13 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

55 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago