Sirajuddin Haqqani Warning Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं. दोनों पक्षों के नेता एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक बयान दे रहे हैं. गुरुवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने काबुल में एक जोशीला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की किसी भी अक्रामकता को तालिबान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा.
हक्कानी का यह बयान तब आया है जब इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच राउंट टेबल बातचीत बेनतीजा रही. हक्कानी ने कहा कि, अफगानिस्तान के लोगों को अंदरूनी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन वे किसी भी विदेशी हमले के खिलाफ पूरे एकजुट हैं और अपने इलाके की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान को कड़ी चेतावनी दी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि वे इस्लामाबाद के इरादों को अपनी बर्बादी पर परख सकते हैं. आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान को तालिबान को पूरी तरह से खत्म करने और उन्हें छिपने के लिए गुफाओं में वापस भेजने के लिए अपने पूरे हथियारों के एक छोटे से हिस्से का भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है.
पाकिस्तान के साथ दोबारा बातचीत की संभावना पर अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि समझौते और बातचीत के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं. हम किसी के साथ टकराव नहीं चाहते हैं. हालांकि अगर कोई हमपर हमला करता है तो उसे पता होना चाहिये कि हम दुनिया के बादशाहों के खिलाफ लड़े और जीते. हमे अपने इलाके की रक्षा करने में बिल्कुल मुश्किल नहीं है.
इस्तांबुल में हुए राउंड टेबल बातचीत में पाकिस्तान ने जोर देकर अफगान तालिबान को समझौते की शर्तें रखी. जिसमें तहरीक-ए-तालिबान (पाकिस्तान) के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके लड़ाकों को अफगानिस्तान में पनाह लेने से रोकना शामिल रहा.
ये भी पढ़ें- Mumbai Hostage Crisis: स्कूल कॉन्ट्रैक्ट का 2 करोड़ बकाया, रोहित आर्या को जानलेवा कदम उठाने को किया ‘मजबूर’
जिसपर हक्कानी ने गुरुवार को कहा कि TTP का मुद्दा पाकिस्तान की अंदरूनी समस्या है. हमने कई अलग-अलग तरीकों से पाकिस्तान के साथ यह मुद्दा उठाया है और उन्हें अपनी अंदरूनी समस्या को खुद सुलझाने को कहा है.
हक्कानी ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान इस समस्या को अफगानिस्तान में लाता है. तो आप यहां अशांति पैदा करेंगे. इसके बाद और भी दुश्मनी बढ़ेगी. आखिरकार इसकी कीमत आपको ही चुकानी पड़ेगी.
सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि, हमारे पास लंबी दूरी की मिसाइलें और एडवांस हथियार नहीं है, लेकिन हमारा इरादा मजबूत है. हम किसी भी हालात का सामना कर सकते हैं और जीत सकते हैं.
तालिबान के इस बड़े नेता ने यह साफ कर दिया कि अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी हमला बहुत बड़ी गलती साबित होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…