भारत-नेपाल के रिश्तों में दिखी संस्कृति और आस्था की झलक, पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को भेंट किया त्रिवेणी का पवित्र जल
नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, तो वहीं नेपाल के पीएम ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया.
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा, संसद में संबोधन से इतिहास रचने तक, यहां जानें पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास रचने इजरायल पहुंचे हैं और नेसेट (इजरायली संसद) को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी का दौरा आधिकारिक कार्यक्रम के तहत बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय बैठक, इनोवेशन इवेंट, और किंग डेविड होटल में ऑफिशियल डिनर शामिल है.
पीएम मोदी ने कहा- 2030 तक भारत-कनाडा के बीच 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य, रिश्ते और मज़बूत करने पर ज़ोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की. बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, तकनीक, इनोवेशन, ऊर्जा और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.







