दुनिया

पाकिस्तान में ऐतिहासिक सिख तीर्थ स्थलों की हालत खस्ता, सरकार नहीं ले रही कोई सुध, रिपोर्ट में जताई गई चिंता

1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बने कई हिंदू और सिख धार्मिक स्थल जर्जर हालत में हैं. शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, कई हिंदू और सिख धार्मिक स्थल जर्जर हालत में हैं और कुछ पूरी तरह मिट चुके हैं. लाहौर में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद गंज भाई तारू सिंह भी इसका शिकार हुआ है.

250 साल से बना पवित्र सिख तीर्थ स्थल बंद

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, लगभग 250 साल पहले बना यह पवित्र सिख तीर्थ स्थल अब बंद पड़ा है और लाहौर के एक व्यस्त बाजार में दुकानों और दीवारों के पीछे छिपा हुआ है. गुरुद्वारे की अधिकांश जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है.

तारू सिंह की शहादत असाधारण

‘खालसा वॉक्स’ की रिपोर्ट में कहा गया,

भाई तारू सिंह की शहादत को असाधारण रूप से याद किया जाता है. जब उन्होंने अपने धर्म पर अडिग रहते हुए अपने बाल कटवाने से इनकार कर दिया, तो क्रूर मुगल शासन ने उनके सिर को काटने का आदेश दिया. मुगल शासन के दौरान उनकी दृढ़ भक्ति के लिए उन्हें क्रूर यातनाएं दी गईं, लेकिन उन्होंने अपनी आस्था से समझौता करने के बजाय मृत्यु को चुना.

गुरुद्वारा उनकी शहादत स्थली पर बना

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि यह गुरुद्वारा उनकी शहादत स्थली पर बनाया गया था, जहां दुनिया भर के सिख प्रार्थना, चिंतन और उनकी कुर्बानी से प्रेरणा लेने आते थे.

खालसा वॉक्स रिपोर्ट के मुताबिक, सिख अब इस पवित्र स्थल के केवल एक छोटे हिस्से तक ही पहुंच पाते हैं, क्योंकि इसका अधिकांश हिस्सा अवैध रूप से कब्जा लिया गया है. दुकानों ने गुरुद्वारे के मैदान पर कब्जा कर लिया है, दीवारें श्रद्धालुओं के रास्ते में बाधा बन रही हैं और स्थल को ऐसी संरचनाओं से घेर लिया गया है, जिनका सिख समुदाय से कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें- कैदी नंबर 804 से खौफ में पाकिस्तानी आर्मी, आसिम मुनीर को नहीं आ रही नींद, आखिर क्या है माजरा?

पाकिस्तान में सिख धरोहर पर हमला

रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया, “यह न केवल पाकिस्तान में सिख धरोहर पर हमला है, बल्कि विश्व भर में सिखों की सामूहिक स्मृति, सम्मान और आध्यात्मिक पहचान पर भी आघात है.”

खालसा वॉक्स रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि दुख की बात है कि विदेशी धरती पर बैठे खालिस्तानी इस मुद्दे को नहीं देखते या शायद जानबूझकर अनदेखा करते हैं. अगर वे इस अपवित्रीकरण के खिलाफ आवाज उठाएंगे, तो पाकिस्तान से मिलने वाली वित्तीय सहायता बंद हो जाएगी, जो उनके तथाकथित ‘आंदोलन’ को जीवित रखती है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

31 seconds ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

5 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

46 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago