दुनिया

ट्रंप को US कोर्ट की लताड़! टैरिफ को बताया गैरकानूनी, कहा- अमेरिका को तबाह कर देगा ट्रंप का ये फैसला

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी दूसरी पारी संभालते ही दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लाद दिया. जिसको लेकर अमेरिका में ही विरोध हो रहा है. अमेरिकी सांसदों से लेकर अर्थशास्त्रियों तक ने ट्रंप के इस फैसले को पागलपन से भरा करार दिया. अब इसपर अमेरिकी कोर्ट ने भी मुहर लगा दी. अमेरिका की एक अपील कोर्ट ने ट्रंप के अधिकांश टैरिफ को गैरकानूनी बताया. US कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने अपनी सुनवाई में कहा कि, राष्ट्रपति को आपातकालीन शक्तियां दी गई हैं, लेकिन उन शक्तियों में टैरिफ लगाना या टैक्स लगाने का अधिकार नहीं दिया गया है.

US कोर्ट के इस फैसले को डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि कोर्ट ने टैरिफ को 14 अक्टूबर तक रखने की अनुमति दे दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने फैसले को बताया पक्षपाती

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अदालत के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि सभी टैरिफ लागू ही रहेंगे. कोर्ट का यह फैसला ना सिर्फ गलत है बल्कि पूरी तरह पक्षपाती भी है. उन्होंने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर इसे ऐसे ही रहने दिया जाएगा तो यह अमेरिका को तबाह कर देगा.

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ट्रंप

इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही. ट्रंप ने कहा कि, हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. जिसकी मदद से हम टैरिफ का इस्तेमाल अपने देश के हित में कर सकते हैं.

इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि, आज अपील अदालत ने बहुत ही पक्षपातपूर्ण तरीके से फैसला सुनाते हुए कहा कि हमारे लगाये सारे टैरिफ हटा दिये जाने चाहिये, लेकिन जान लें कि अमेरिका ही अंत में जीतेगा. अगर ये टैरिफ कभी भी हटे तो यह अमेरिका के लिए किसी बड़े आपदा से कम नहीं होगा.

टैरिफ अमेरिका के पक्ष में है

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में व्यापार घाटा और अन्य देशों के द्वारा अनुचित तरीके से टैरिफ लगाने के मुद्दे को सख्त तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि अमेरिका अब विदेशी देशों चाहे वो दोस्त हों या दुश्मन, द्वारा अनुचित तरीके से टैरिफ लगाने को अब बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अगर टैरिफ को हटाया गया तो यह अमेरिका को बर्बाद कर देगा.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ऐतिहासिक सिख तीर्थ स्थलों की हालत खस्ता, सरकार नहीं ले रही कोई सुध, रिपोर्ट में जताई गई चिंता

सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप करेंगे अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपील कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने की बात कही. ट्रंप ने कहा कि, यह टैरिफ हमारे मजदूरों की मदद करने से लेकर मेड इन अमेरिका के बेहतरीन उत्पाद बनाने वाली कंपनियों का समर्थन करने का सबसे अच्छा जरिया है. लेकिन अब इसके खिलाफ साजिशें हो रही हैं. कई सालों तक हमारे नासमझ नेताओं ने इसे हमारे ही खिलाफ इस्तेमाल होने दिया. हम इसे सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाएंगे और इसका इस्तेमाल अपने देश के हित में करेंगे. हम फिर से अमेरिका को मजबूत औऱ शक्तिशाली बनाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

57 seconds ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

9 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

52 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago