Hormuz Blockade China Tanker: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिका द्वारा की गई सख्त नाकाबंदी को चीन ने महज 24 घंटे के भीतर चुनौती दे दी है. सोमवार (13 अप्रैल) को चीन का एक विशाल मालवाहक जहाज, जिस पर भारी मात्रा में मेथेनॉल लदा था, अमेरिकी पहरेदारी के बावजूद आराम से निकल गया.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस टैंकर पर अमेरिका ने सालों पहले प्रतिबंध लगा रखा था. इसके बावजूद, ईरान की अनुमति और सुरक्षा के बीच यह जहाज ‘रिच स्टारी’ केशम द्वीप के पास से होते हुए ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर गया, जहां अमेरिका का भारी लाव-लश्कर तैनात है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी कंपनी का यह टैंकर फारस की खाड़ी से रवाना हुआ था. पहले प्रयास में इसे होर्मुज पार करने में सफलता नहीं मिली और इसे कुछ समय के लिए केशम द्वीप के पास रोका गया. लेकिन दूसरे प्रयास में, यह टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज क्रॉस कर गया.
मरीनट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, यह टैंकर पहले हांगकांग के झंडे के साथ ‘फुल स्टार’ नाम से चलता था, लेकिन अब यह चीनी ध्वज के साथ सीधे चीन के बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है. अमेरिका के तमाम प्रतिबंधों और धमकियों के बाद भी इस जहाज पर हमला न कर पाना सुपरपावर की रणनीतिक विफलता मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘खूबसूरत महिला और 1 अरब डॉलर दो, वरना तोड़ देंगे रिश्ते’- युगांडा का अतरंगी अल्टीमेटम
इस घटनाक्रम से पहले चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी थी. चीन ने स्पष्ट कर दिया था कि होर्मुज स्ट्रेट उसके व्यापार के लिए खुला है और इसमें किसी भी तरह का अमेरिकी दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
डोंग जून ने कहा कि ईरान के साथ हमारे ऊर्जा और व्यापारिक समझौते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि कोई हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे. चीन की इस आक्रामक मुद्रा और टैंकर के सुरक्षित निकलने से खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की पकड़ पर सवाल उठने लगे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…