Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी फेल! बैन के बावजूद मेथेनॉल लेकर निकला चीन का टैंकर, क्या रक्षा मंत्री की चेतावनी ने बदला खेल?

China का मेथेनॉल टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद Strait of Hormuz से गुजर गया. United States की रणनीति पर सवाल उठे, जबकि चीन ने कड़ी चेतावनी देकर अपना रुख साफ किया..

Hormuz Blockade China Tanker: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिका द्वारा की गई सख्त नाकाबंदी को चीन ने महज 24 घंटे के भीतर चुनौती दे दी है. सोमवार (13 अप्रैल) को चीन का एक विशाल मालवाहक जहाज, जिस पर भारी मात्रा में मेथेनॉल लदा था, अमेरिकी पहरेदारी के बावजूद आराम से निकल गया.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस टैंकर पर अमेरिका ने सालों पहले प्रतिबंध लगा रखा था. इसके बावजूद, ईरान की अनुमति और सुरक्षा के बीच यह जहाज ‘रिच स्टारी’ केशम द्वीप के पास से होते हुए ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर गया, जहां अमेरिका का भारी लाव-लश्कर तैनात है.

दो प्रयासों में पार किया होर्मुज का रास्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी कंपनी का यह टैंकर फारस की खाड़ी से रवाना हुआ था. पहले प्रयास में इसे होर्मुज पार करने में सफलता नहीं मिली और इसे कुछ समय के लिए केशम द्वीप के पास रोका गया. लेकिन दूसरे प्रयास में, यह टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज क्रॉस कर गया.

मरीनट्रैफिक के आंकड़ों के अनुसार, यह टैंकर पहले हांगकांग के झंडे के साथ ‘फुल स्टार’ नाम से चलता था, लेकिन अब यह चीनी ध्वज के साथ सीधे चीन के बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है. अमेरिका के तमाम प्रतिबंधों और धमकियों के बाद भी इस जहाज पर हमला न कर पाना सुपरपावर की रणनीतिक विफलता मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘खूबसूरत महिला और 1 अरब डॉलर दो, वरना तोड़ देंगे रिश्ते’- युगांडा का अतरंगी अल्टीमेटम

चीन की यूएस को सीधी चेतावनी

इस घटनाक्रम से पहले चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने अमेरिका को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी थी. चीन ने स्पष्ट कर दिया था कि होर्मुज स्ट्रेट उसके व्यापार के लिए खुला है और इसमें किसी भी तरह का अमेरिकी दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डोंग जून ने कहा कि ईरान के साथ हमारे ऊर्जा और व्यापारिक समझौते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि कोई हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे. चीन की इस आक्रामक मुद्रा और टैंकर के सुरक्षित निकलने से खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की पकड़ पर सवाल उठने लगे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest