दुनिया

खाड़ी में छिड़ा भयानक युद्ध! हूतियों के हमले से दहल उठे सऊदी के 4 शहर, जाजान रिफाइनरी से उठता दिखा धुआं

Houthi Attack On Saudi Arabia: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच खाड़ी में तनाव और बढ़ गया है. यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक साथ कई हमले किए. मंगलवार को किए गए इन हमलों में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए, जबकि कई तेल ठिकानों में आग लग गई. हूतियों ने ड्रोन और मिसाइलों से सऊदी शहरों को निशाना बनाया.

हूतियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशैत, आभा, नजरान और जाजान शहरों में हमले किए. इनमें सऊदी अरब के एयरपोर्ट और सरकारी तेल कंपनी के ठिकाने भी शामिल थे. जाजान में बड़ी रिफाइनरी और बिजली संयंत्र है. उपग्रह से ली गई तस्वीरों में जाजान रिफाइनरी और आभा के तेल केंद्र से धुआं उठता दिखाई दिया.

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में 73 लोग घायल हुए हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इन हमलों को ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद सऊदी अरब पर हुए सबसे बड़े हमलों में गिना जा रहा है.

दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर अब पूरे खाड़ी क्षेत्र में दिखने लगा है. हूति लंबे समय से ईरान के करीबी माने जाते हैं और सऊदी अरब पहले से ही यमन में उनके खिलाफ लड़ता रहा है. ऐसे में सऊदी शहरों पर ताजा हमले ने इलाके में तनाव को और बढ़ा दिया है.

99.46 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा क्रूड ऑयल का दाम

हमलों के बाद तेल की कीमतों पर भी दबाव बढ़ा है. ब्रेंट क्रूड 99.46 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो 24 जुलाई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. युद्ध के कारण तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसका सीधा असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.

हूतियों के हमलों के जवाब में यमन में सऊदी अरब के समर्थन वाले गुट ने बदला लेने की बात कही है. वहीं हूति प्रवक्ता याह्या सरी ने आरोप लगाया कि सऊदी अरब यमन में हमले कर युद्ध को बढ़ा रहा है.

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ा रहा मुसीबत

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का सबसे बड़ा असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ रहा है. दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से गुजरता है. ईरान ने यहां अमेरिकी नाकाबंदी के खिलाफ नए कदम उठाने की बात कही है, जबकि अमेरिका खाड़ी से तेल की सप्लाई बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें- पाक फौज के लिए काल बनी बलूच लिबरेशन आर्मी; 7 दिनों में 28 हमले, 52 पाक फौजियों को कर दिया ढेर

अमेरिकी हमलों से ईरान की सेना और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है, लेकिन ईरान की मिसाइलें और ड्रोन अब भी खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों और जहाजों के लिए खतरा बने हुए हैं. ऐसे में हूतियों का सऊदी अरब पर हमला इस युद्ध को और बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने की आशंका बढ़ा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago