Categories: दुनिया

मारे गए सिनवार का IDF ने जारी किया फुटेज, सुरंग में परिवार संग दिखा हमास आतंकी

IDF Release Sinwar Footage: आईडीएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मारे गए हमास चीफ याह्या सिनवार का फुटेज जारी किया है. इसमें वो परिवार समेत सुरंग से निकलता देखा जा सकता है. फुटेज 7 अक्टूबर 2023 का बताया जा रहा है जब इजरायल पर सरप्राइज अटैक किया गया था.

इस क्लिप में सिनवार 7 अक्टूबर की शाम एक सुरंग से गुजरता हुआ देखा जा सकता है. कथित तौर पर वो इस दौरान यहीं छिपा रहा. 6 अक्टूबर की फुटेज में उसे परिवार और जरूरी सामान के साथ भागते हुए दिखाया गया है.

आईडीएफ ने शनिवार शाम को जारी फुटेज में खान यूनिस में अपने घर के नीचे एक सुरंग परिसर से भागते हुए दिखाया गया है, जो 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले की पहली रात का था. आईडीएफ के मुताबिक सिनवार का ये कायराना एक्ट था.

सिनवार की मौत के बाद जारी किया गया फुटेज

यह फुटेज दक्षिणी गाजा शहर राफा में सिनवार की मौत के बाद जारी किया गया. फुटेज में सिनवार, उसकी पत्नी और बच्चों को पानी, तकिए, गद्दे और एक टेलीविजन सेट ले जाते हुए दिखाया गया है. आईडीएफ प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सुरंग खान यूनिस में परिवार के घर के नीचे स्थित थी. यह फुटेज कई महीने पहले एक ऑपरेशन के दौरान गाजा से बरामद की गई थी.

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “क्रूर नरसंहार से पहले भी, सिनवार अपने और अपने परिवार के अस्तित्व को बचाने में व्यस्त था.”

सुरंग में भाग गया था सिनवार और उसका परिवार

हगारी ने कहा “नरसंहार से कुछ घंटे पहले, सिनवार और उसका परिवार अकेले सुरंग में भाग गया. वे लंबे समय तक रहने के लिए भोजन, पानी, तकिए, एक प्लाज्मा टेलीविजन, गद्दे और अन्य जरूरी सामान लेकर आता-जाता दिखा. नरसंहार से कुछ घंटे पहले, सिनवार को केवल अपने और अपने परिवार की परवाह थी, जबकि उसने इजरायली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमले के लिए आतंकवादियों को भेजा था.”

आईडीएफ ने भूमिगत परिसर की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें शौचालय, शॉवर, एक रसोई, बिस्तर, वर्दी, तिजोरियां, बहुत सारी नकदी, दस्तावेज और सुरंग में अन्य खुफिया जानकारी थी.

प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी में, आईडीएफ खान यूनिस में सिनवार द्वारा बनाए गए भूमिगत किले तक पहुंच गया था, लेकिन वह कुछ समय पहले ही भाग गया था.

हमास ने सिनवार की मौत को बताया शहादत

इस बीच, हमास ने सिनवार की मौत को शहादत का नाम दिया. महिमामंडित करते हुए कहा था कि लड़ते हुए वो वीरगति को प्राप्त हुआ. उन्होंने हगारी की टिप्पणी को “सरासर झूठ” करार दिया था.

इस सप्ताह की शुरुआत में ड्रोन फुटेज में सिनवार को अपने अंतिम क्षणों में गंभीर रूप से घायल दिखाया गया था. सिनवार को ड्रोन पर कोई वस्तु फेंकते भी देखा गया था. पोस्टमार्टम में पाया गया कि सिनवार की हत्या सिर में गोली लगने से हुई थी.

आईएएनएस

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

28 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

49 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago