Imran Khan Health: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और PTI संस्थापक इमरान खान अडियाला जेल में किन हालातों में रह रहे हैं इस पर उठ रहे सवालों के बीच अब प्रशासन ने साफ किया है कि वे जेल में ही हैं और पूरी तरह से ठीक हैं. जेल प्रशासन ने कहा कि इमरान खान को लेकर फैल रही ट्रांसफर और सेहत से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत हैं. उनसे जुड़ी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है.
इमरान खान की जेल परिस्थितियों को लेकर उठते सवालों पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी सामने आए. उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इमरान खान जेल में ही हैं और वो अब पहले से कहीं ज्यादा आराम में हैं और सभी सुविधाएं मिल रही हैं. वहीं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जेल में जो खाना दिया जा रहा है वो पांच सितारा होटल से कहीं ज्यादा अच्छा है.
इसी कड़ी में मंत्री ने बताया कि जेल में इमरान खान को टीवी देखने की सुविधा भी दी गई है और उन्हें इतनी छूट दी गई है कि वे अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं. वहीं उनके सेल में फिटनेस मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं. आसिफ ने आगे कहा कि जब वे जेल गए थे तब उन्हें इमरान खान की तुलना में ज्यादा कठिन परिस्थितियों में रहना पड़ा था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री को डबल बेड, मखमली गद्दा के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं.
ये भी पढ़ें-अमेरिका में व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर गोलीबारी, दो नेशनल गार्ड घायल, क्या बोले ट्रंप?
इमरान खान की हत्या की खबरें जब सामने आईं तो उनकी बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ जेल के बाहर बैठ गईं. उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें उनके भाई इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है.
वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस बल का भारी प्रयोग किया गया था. नोरीन खान ने दावा किया कि उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा गया और अन्य महिलाओं से भी मारपीट हुई. इन्हीं घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर अचानक खान की मौत और उन्हें दूसरी जगह ले जाने जैसी अफवाहें फैल गईं. हालांकि इनमें से किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…