दुनिया

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधामनंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर पुलिस और PTI समर्थक आमने-सामने, कई घंटों से हिंसक झड़प जारी

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के यहां स्थित आवास के बाहर एकत्रित उनके समर्थक उनकी गिरफ्तारी को रोकने के लिए मंगलवार को पुलिस से भिड़ गए. खान को गिरफ्तार करने के लिए आठ घंटे तक कोशिश करने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई. खान के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार छोड़ी. खान के समर्थक उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची इस्लामाबाद पुलिस का विरोध करने एकत्र हुए थे.

तोशाखाना मामले में खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची. सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस एक बख्तरबंद वाहन के पीछे चलकर खान के जमान पार्क स्थित आवास की ओर बढ़ रही है और पानी की बौछार कर पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों को तितर-बितर किया जा रहा है.

इस्लामाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तोशाखाना मामले में खान को गिरफ्तार करने के लिए उनकी टीम यहां आई है. खान पर प्रधानमंत्री रहने के दौरान मिले उपहारों को तोशाखाना से कम दाम पर खरीदने और मुनाफे के लिए बेचने के आरोप हैं.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान के आवास की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं. खान के समर्थकों, जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था, ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया.

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, पथराव के चलते पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे इस्लामाबाद के उप महानिरीक्षक (अभियान) शहजाद बुखारी घायल हो गए. झड़पों में खान के समर्थक और पुलिसकर्मी दोनों घायल हुए हैं.

खान ने एक वीडियो संदेश में अपने समर्थकों से ‘‘वास्तविक आजादी’’ के लिए घरों से निकलने का आग्रह किया. खान ने वीडियो में कहा, ‘‘उन्हें (सरकार) लगता है कि मेरी गिरफ्तारी के बाद देश सो जाएगा. आपको उन्हें गलत साबित करना होगा.’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अगर मुझे कुछ हो जाता है और मुझे जेल भेज दिया जाता है या मुझे मार दिया जाता है, तो आपको यह साबित करना होगा कि आप इमरान खान के बिना भी संघर्ष करेंगे तथा इन चोरों और देश के लिए निर्णय लेने वाले एक व्यक्ति की गुलामी स्वीकार नहीं करेंगे.’’

ये भी पढ़ें: Pakistan: कम नहीं हो रही इमरान खान की मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी, महिला जज को धमकाने के मामले में वारंट जारी, घर पहुंची पुलिस

इससे पहले दिन में, पीटीआई के वरिष्ठ नेता फारुख हबीब ने संवाददाताओं से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, इमरान खान फर्जी मामलों में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. हबीब ने कहा, ‘‘महिला न्यायाधीश को धमकाने से संबंधित मामले में गिरफ्तारी वारंट को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने आज निलंबित कर दिया. देखते हैं कि पुलिस अब क्या नया वारंट लेकर आई है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

22 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

51 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

57 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

59 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago