देश

Weather Update: मौसम का बदलेगा मिजाज, प्री मॉनसून सीजन की झमाझम बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम ?

Weather Today: होली के बाद से ही दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है और आगे भी इसका कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल पहले के मुकाबले ज्यादा गर्मी पडे़गी. वहीं दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में तेज धूप लोगों को पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. बढ़ती गर्मी को लेकर भारत मौसम विभाग ने उच्च स्तरीय बैठक की और बताया कि उत्तर भारत में मार्च के महीने में आखिरी सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ने के आसार है और तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.

वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो आने वाले दिनों में मौसम में फिर एक बार बदलाव हो सकता है. इसके साथ ही आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में प्री-मॉनसून सीजन की पहली बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी दिल्ली में अभी लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.  लेकिन इससे राहत मिलने के लिए दिल्ली में प्री-मॉनसून की शुरूआत हो सकती है. इस हफ्ते दिल्ली में बारिश के आसार बने रहेंगे. आज 15 मार्च और कल (गुरुवार) 16 मार्च को राजधानी में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान है. इसके अलावा 17 से 20 मार्च तक रूक- रूककर तेज बारिश होने का सिलसिला शुरू हो सकता है. अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. स्काईमेट के मुताबिक, प्री-मॉनसून सीजन की पहली बारिश राजधानी में लंबे समय तक चल सकती है. 16 मार्च की रात के आसपास यह शुरू होगी. यह अगले हफ्ते की शुरुआत तक भी जारी रह सकती है. इस दौरान भारी बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन एक या दो दौर में मध्यम बारिश हो सकती है.

बारिश के साथ ओले पड़ने की भी आसार

बातें दें कि मार्च के महीने में सामान्य तौर पर 19.1 एमएम बारिश होती है. केवल साल 2015 और 2020 में ही इससे अधिक बारिश दिल्ली में देखी गई थी. राजधानी में 16 से 21 मार्च तक बारिश की गतिविधियां होती रहेंगी. 22 मार्च के बाद बारिश हल्की पड़ जाएगी. 17 से 19 मार्च के दौरान बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक होंगी. 18 और 19 मार्च को दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago