दुनिया

Cipher Case: डिप्लोमैटिक केबल मामले में इमरान खान दोषी करार, चुनाव लड़ने पर लगा बैन, जानें क्या है सिफर मामला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इमरान खान को सिफर मामले में पाक की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले इमरान खान को तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा हुई थी. जिसमें उन्होंने इस सजा के खिलाफ उच्च अदालत में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी और जेल से रिहा करने के आदेश दिए थे.

डिप्लोमैटिक केबल को किया था लीक

अब इस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं. बता दें कि इमरान खान पर पिछले साल वाशिंगटन में पाकिस्तान के दूतावास द्वारा भेजे गए एक गुप्त राजनयिक केबल (सिफर) को लीक करने का आरोप लगा था. जिसमें उनके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था. सिफर या डिप्लोमैटिक केबल एक संवाद होता है, जिसमें विदेशी मिशन की तरफ से देश को संदेश भेजा जाता है. इस संवाद में मिशन से जुड़ी बातचीत और अन्य जानकारियां होती हैं. जिसे डिकोड करके पढ़ा जाता है.

27 मार्च 2022 को पहली बार सामने आया था सिफर मामला

सिफर मामला 27 मार्च 2022 को पहली बार सामने आया था. इसी साल इमरान खान को सत्ता से हटाए जाने के बाद पूर्व पीएम ने एक रैली की थी. इस रैली में उन्होंने एक कागज लहराते हुए कहा था कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए विदेशी ताकतें साजिश रच रही हैं. उनके राजनीतिक विरोधियों ने पीटीआई सरकार को गिराया है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: युद्ध के बीच नेतन्याहू को बराक ओबामा ने दी चेतावनी, कही ये बातें

चुनाव लड़ने पर भी तलवार लटक रही

गौरतलब है कि पूर्व पीएम इमरान खान प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटने के बाद लगातार कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं. इसी के चलते उनके राजनीतिक जीवन पर काले बादल मंडरा रहे हैं. सिफर मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद अब उनके चुनाव लड़ने पर भी तलवार लटक रही है. इमरान खान करीब 150 अदालती मामलों का सामना कर रहे हैं. जिसमें कोर्ट की अवमानना, आतंकवाद, हिंसा भड़काना और भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

3 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

5 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

5 hours ago