दुनिया

अदियाला जेल में आधी रात डॉक्टरों की एंट्री! इमरान की हालत गंभीर या पाकिस्तान में कोई बड़ी साजिश?

Pakistan News: पाकिस्तान की राजनीति और अदियाला जेल में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बिगड़ती सेहत के बीच डॉक्टरों की टीम ने जेल में उनकी जांच की, तो दूसरी तरफ उनकी बहन अलीमा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का PIMS के डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा अचानक व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें उनके ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच हुई. वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने उनकी बहन अलीमा खान को सार्वजनिक शांति भंग करने के अंदेशे में ‘पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस’ के तहत गिरफ्तार कर कोट लखपत जेल भेज दिया है. इमरान की पार्टी PTI ने सरकार पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की है और 27 सितंबर को सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

अदियाला जेल में डॉक्टरों की टीम का अचानक छापा

पाकिस्तान की हाई-सिक्योरिटी वाली अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अचानक बड़ी हलचल देखने को मिली है. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने जेल पहुंचकर 73 वर्षीय इमरान खान का व्यापक मेडिकल चेकअप किया. इस दौरान उनके ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की गहन जांच की गई. इमरान खान पिछले कुछ समय से आंखों में तकलीफ की शिकायत कर रहे हैं.

इमरान की बहन अलीमा खान को भेजा गया जेल

एक तरफ जेल में इमरान खान की जांच चल रही थी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनकी बहन अलीमा खान को लाहौर से हिरासत में ले लिया. अलीमा खान को ‘पंजाब मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर ऑर्डिनेंस, 1960’ के तहत गिरफ्तार कर कोट लखपत जेल भेज दिया गया है. इस कानून का इस्तेमाल प्रशासन सार्वजनिक शांति और व्यवस्था में खलल की आशंका के तहत करता है.

पीटीआई का आरोप और 27 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन इमरान को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे रहा है. हालांकि जेल अधिकारियों ने इन दावों को खारिज किया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इमरान को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्हें केवल PIMS अस्पताल ले जाकर जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया. अब PTI ने इमरान के बेहतर इलाज और रिहाई की मांग को लेकर 27 सितंबर को बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें-रॉकेट नहीं, मिसाइल नहीं… यमन में 38,000 टोयोटा ट्रकों की एंट्री से दुनिया भर में हड़कंप

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago