दुनिया

इमरान खान पर आया बड़ा अपडेट… बहन ने जेल में मुलाकात के बाद बताया पूर्व पीएम का हाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तबीयत को लेकर चल रहे अटकलों के बीच उनकी बहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “इमरान खान ठीक हैं, उनकी सेहत अच्छी है (Imran Khan Update). इमरान को अकेले कैद में रखा गया है, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. इमरान खान गुस्से में हैं और उन्होंने कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए आसिम मुनिर जिम्मेदार है.”

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से इमरान खान से उनके किसी भी परिवार वाले को मिलने नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद से उनकी तबीयत को लेकर समर्थकों में अटकलें तेज हो गई. कई लोगों ने उनके जीवित होने पर भी सवाल खड़े किए थे. लेकिन इन सभी सवालों पर विराम लगात हुए, मंगलवार (2 दिसंबर) को उनकी बहन डॉ. उज्मा खान ने रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में इमरान से मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने इमरान खान की तबीयत ठीक होने की पुष्टि की है. बहन उज्मा खान ने इमरान खान से जेल में 20 मिनट तक मुलाकात की.

बहनों की मेहनत रंग लाई

इमरान खान से मुलाकात की मांग को लेकर उनकी बहनें पिछले कई दिनों से आदियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. इनमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हजारों कार्यकर्ता और समर्थन भी शामिल थे. इमरान खान को बीते तीन हफ्ते से ज्यादा समय से किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है. समर्थक पूर्व पीएम इमरान खान की सेहत को लेकर पुख्ता जवाब मांग रहे हैं. फिर पार्टी ने ऐलान किया कि मंगलवार को आदियाला जेल और राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसी विरोध प्रदर्शन के दबाव में शहबाज सरकार ने मुलाकात की इजाजत दी है.

पाकिस्तान सरकार ने सख्त कार्रवाई की

इमरान खान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के तुरंत बाद पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू (1 से 3 दिसंबर) कर दिया. गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि जो इसका उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी. चौधरी ने चेतावनी दी कि चाहे वे इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) आएं या अदियाला जेल, धारा 144 के तहत बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने पीटीआई समर्थित सांसदों से कानून का पालन करने को कहा है.


ये भी पढ़ें: सरकार SIR पर बहस को तैयार, वंदे मातरम पर भी होगी विशेष चर्चा, रिजिजू ने कहा: विपक्ष डेडलाइन न थोपे


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

58 seconds ago

‘अखिलेश के बिना सब सूना…’, आखिर कौन सा खेल खेल रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह?

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना…

13 minutes ago

क्या हैं पीएम मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले? देश में आएगा बड़ा बदलाव

PM Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अहम बैठक कर 3…

13 minutes ago

‘साहब! बस में सांप है…’, पाली में ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चे

पाली में बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक सांप घुसने…

20 minutes ago