दुनिया

Imran Khan: ‘पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारत कर रहा है हत्याएं’, जेल में बंद इमरान खान का बड़ा आरोप, पाकिस्तानी सेना को लेकर कही चौंका देने वाली बात

Imran Khan Allegation: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भारत को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है. पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत पाकिस्तान के अंदर हत्याएं कर रहा है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इमरान खान ने भारत के खिलाफ ये आरोप लगाया है. वह इससे पहले जनवरी में भी इस तरह का आरोप लगा चुके हैं और कह चुके हैं कि भारत ने उनकी धरती पर हत्याएं की है. तो वहीं ताजा बयान में उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत से सटी सीमाओं पर गंभीर सुरक्षा स्थिति के बारे में भी चेताया है. तो इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सेना उनको मरवा देना चाहती है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोपों में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान ने ब्रिटेन के अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ में एक कॉलम लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जो 1971 में उसके विभाजन की वजह बना था. उस समय पूर्वी पाकिस्तान खोना पड़ा, जो अब बांग्लादेश बन चुका है. इसी के साथ ही इमरान खान ने देश के हालातों के लिए पाकिस्तानी सेना को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सेना पर खुद की हत्या के प्रयास का आरोप भी लगाया है.

ये भी पढ़ें-कनाडा पुलिस का बड़ा दावा- “हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीय गिरफ़्तार”, जारी है आगे की जांच

पाकिस्तानी सेना को लेकर इमरान खान ने कही ये बात

पाकिस्तान की जेल में बंद देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी स्थिति के लिए पाकिस्तानी सेना को आरोपी बताया है. इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि अब केवल उनकी ‘हत्या’ करना बाकी रह गया है. इमरान खान ने ये पाकिस्तान को लेकर ये भी कहा है कि “सैन्य प्रतिष्ठान ने मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जो वे कर सकते थे. अब उनके लिए बस मेरी हत्या करना ही बाकी रह गया है. मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी हुआ तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मैं डरता नहीं हूं क्योंकि मेरा विश्वास मजबूत है. मैं गुलामी से ज्यादा मौत पसंद करूंगा.” गौरतलब है कि इमरान खान ने जेल से एक चिट्ठी लिखकर देश की सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है.

भारत को लेकर कही है ये बात

इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगाने के साथ ही भारत पर भी आरोप लगाया है और कहा है कि “बलूचिस्तान में बढ़े रहे आतंकवाद और अलगाववाद को देखा जा रहा है, जहां लोगों को जबरदस्ती गायब करने का मुद्दा गंभीरता के साथ बढ़ रहा है.” इमरान खान ने आगे कहा है कि अगर पाकिस्तान की सीमाओं की बात करें तो भारत पहले ही मुल्क के भीतर हत्याएं करने की बात स्वीकार कर चुका है. अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात अस्थिर बने हुए हैं. इसी के साथ ही इमरान खान ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सीमा विवाद का भी अपनी चिठ्ठी में जिक्र किया है और कहा है कि इसको लेकर टकराव भी हो चुका है. बता दें कि ब्रिटेन के ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से एक स्तंभ लिखते हुए पाकिस्तानी सेना सहित भारत पर भी आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

55 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

3 hours ago