पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया.
The Order of Mubarak Al Kabeer to PM Modi: कुवैत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया. यह पुरस्कार पीएम मोदी को भारत और कुवैत के बीच रिश्तों को मजबूत करने और उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया गया.
ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर
‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान है, जिसे कुवैत के सातवें शासक, शेख मुबारक बिन सबाह अल-सबाह के नाम पर रखा गया है. यह पुरस्कार विशेष रूप से राज्य प्रमुखों, विदेशी शासकों और शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है. अब तक इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, जॉर्ज बुश, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जैसे वैश्विक नेता शामिल हैं.
PM मोदी का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
इस पुरस्कार के साथ ही पीएम मोदी की अंतर्राष्ट्रीय सम्मान की सूची में और वृद्धि हो गई है. यह सम्मान उन्हें कुवैत द्वारा दिया गया है, जो कि उनके 20वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के रूप में जुड़ा है. पिछले महीने, गुयाना ने उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया था, जबकि डोमिनिका ने भारत की कोविड-19 महामारी के दौरान मदद के लिए ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया.
भारत की वैश्विक स्थिति में वृद्धि
विश्लेषकों का मानना है कि ये सम्मान पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता और भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति का प्रतीक हैं. कुवैत से मिले इस सम्मान से भारत और कुवैत के रिश्तों की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती पहचान का संकेत मिलता है. प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों से सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें सऊदी अरब का ‘किंग अब्दुलअजीज साश’, रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ और फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ शामिल हैं.
यह भी पढ़िए: पीएम मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का किया दौरा, भारतीय श्रमिकों से की बातचीत
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…