दुनिया

आतंक के खिलाफ भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, G20 से इतर हुई पीएम मोदी और एंथनी अल्बानीज की हाई-लेवल मीटिंग

PM Modi Meeting Albanese: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग की यात्रा पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने जी-20 सम्मेलन से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने पिछले 5 सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर संतोष जताया.

मुलाकात के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारत में हाल में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए आतंक के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की. दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की.

रक्षा, सुरक्षा और परमाणु ऊर्जा पर हुई बातचीत

इस मीटिंग के बारे में पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा की. जिसमें उन्होंने कहा,

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज़ के साथ बहुत ही अच्छी बैठक हुई. इस वर्ष हमारे देशों की रणनीतिक साझेदारी के 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इन वर्षों में हमारे सहयोग ने कई परिवर्तनकारी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं. आज की बातचीत में मैंने तीन प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया – रक्षा और सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा और व्यापार. इन क्षेत्रों में हमारे संबंधों को और आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. इसके अलावा शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर

दोनों नेताओं ने राजनीतिक और रणनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, व्यापार, निवेश और परस्पर संबंधों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और ज्यादा मजबूत करने पर चर्चा की. दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया. इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार बढ़ रहे रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने पर सहमति जताई.

ये भी पढ़ें- जोहान्सबर्ग में 11 राज्यों के लोक नृत्य से गूंजा ‘रिदम्स ऑफ़ यूनाइटेड इंडिया’, स्‍वागत देख बोले PM मोदी- ‘ये भारत की विविधता का अद्भुत प्रदर्शन’

भारत और ऑस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त

इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत बहुत अच्छे दोस्त और साझेदार हैं. ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार, रक्षा और सुरक्षा से लेकर शिक्षा और स्वच्छ ऊर्जा तक, हमारे संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं. जी20 शिखर सम्मेलन से पहले अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा.

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच गया हूं. यहां विश्व के नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर उपयोगी चर्चा की आशा है. हमारा ध्यान आपसी सहयोग को मजबू करने, विकास की प्राथमिकताओं को और आगे बढ़ाने तथा सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

8 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

25 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

38 minutes ago