दुनिया

भारत की फटकार के बाद पलटा कनाडा, कहा- पीएम मोदी, एस जयशंकर और NSA के खिलाफ कोई सबूत नहीं

India Canada Relation: कनाडा की सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले को लेकर बैकफुट पर आ गई है. ट्रूडो सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कनाडा में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे शीर्ष अधिकारियों की भूमिका के कोई सबूत नहीं हैं.

बता दें कि कनाडा की सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की कोई भूमिका नहीं है.

कनाडा सरकार ने इन आरोपों से खुद को किया अलग

बता दें कि ट्रूडो सरकार का ये स्पष्टीकरण कनाडा के एक अखबार में छपी एक रिपोर्ट में किए गए दावे के बाद आया है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि निज्जर की हत्या की कथित साजिश अमित शाह ने रची थी. इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को भी इस योजना की जानकारी थी.

हालांकि, अब कनाडा सरकार ने इन आरोपों से खुद को अलग करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इन आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं और इस बारे में मीडिया-रिपोर्ट पूरी तरह से गलत और संदेहास्पद है.

जस्टिन ट्रूडो ने बीते साल लगाए थे भारत पर आरोप

बताते चलें कि बीते साल जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में बोलते हुए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया और दोनों देशों के बीच रिश्तों में उतार-चढ़ाव नजर आने लगे.

Dipesh Thakur

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago