Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत की फटकार के बाद पलटा कनाडा, कहा- पीएम मोदी, एस जयशंकर और NSA के खिलाफ कोई सबूत नहीं

India Canada Relation: कनाडा की सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले को लेकर बैकफुट पर आ गई है. ट्रूडो सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत के खिलाफ उसके पास कोई सबूत नहीं है.

India Canada Relation

जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी.

India Canada Relation: कनाडा की सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले को लेकर बैकफुट पर आ गई है. ट्रूडो सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या समेत कनाडा में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे शीर्ष अधिकारियों की भूमिका के कोई सबूत नहीं हैं.

बता दें कि कनाडा की सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की कोई भूमिका नहीं है.

कनाडा सरकार ने इन आरोपों से खुद को किया अलग

बता दें कि ट्रूडो सरकार का ये स्पष्टीकरण कनाडा के एक अखबार में छपी एक रिपोर्ट में किए गए दावे के बाद आया है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि निज्जर की हत्या की कथित साजिश अमित शाह ने रची थी. इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को भी इस योजना की जानकारी थी.

हालांकि, अब कनाडा सरकार ने इन आरोपों से खुद को अलग करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इन आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं और इस बारे में मीडिया-रिपोर्ट पूरी तरह से गलत और संदेहास्पद है.

जस्टिन ट्रूडो ने बीते साल लगाए थे भारत पर आरोप

बताते चलें कि बीते साल जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में बोलते हुए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया और दोनों देशों के बीच रिश्तों में उतार-चढ़ाव नजर आने लगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital