दुनिया

Cyclone Ditwah: समुद्री तूफान से श्रीलंका में मची तबाही, दर्जनों लोग मारे गए; PM मोदी ने भिजवाई राहत सामग्री

Cyclone Ditwah In Sri Lanka: भारत के दक्षिण में मौजूद द्वीपीय देश श्रीलंका चक्रवातीय तूफान से थर्रा उठा. वहां चक्रवात दित्वाह (Cyclone Ditwah) ने कोहराम मचा दिया. प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग लापता हैं. बाढ़ और भूस्खलन के कारण हजारों लोग विस्थापित हुए हैं.

चक्रवातीय तूफान की चपेट में आए श्रीलंका के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत राहत सामग्री भेजी है. वहीं, अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, “मैं श्रीलंका के उन लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं, जिन्होंने चक्रवात दित्वाह के कारण अपने प्रियजनों को खोया है. मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सांत्वना और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

Operation Sagar Bandhu से श्रीलंका को मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरादा दिसानायके को टैग करते हुए भारत की ओर से समर्थन व्‍यक्‍त किया. पीएम के इस ट्वीट को ANI ने भी साझा किया, जिसमें पीएम मोदी के पूरे संदेश को उद्धृत किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चक्रवातीय तूफान ने श्रीलंका के कुछ इलाकों में भयानक तबाही मचाई है. शुक्रवार को द्वीप राष्ट्र के पूर्वी तट पर पहुंचने वाले इस चक्रवात ने भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा पैदा कर दिया, और 24 घंटों में वहां 300 मिमी बारिश दर्ज की गई.

30 नवंबर को भारतीय इलाकों तक पहुंचेगा चक्रवात!

ताजा सूचनाओं के मुताबिक, चक्रवात दित्वाह (Cyclone Ditwah) अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंचने की उम्मीद है. श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह का विनाशकारी प्रभाव देखते हुए भारत ने अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी मुल्‍क के लिए तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) भेजा है. यह सहायता ऑपरेशन सागर बंधु (Operation Sagar Bandhu) के तहत दी गई है.

Cyclone : तटीय इलाकों में कोहराम मचाने फिर आ रहा समुद्री तूफान, मुंबई-कोंकण में अलर्ट, कर्नाटक-बंगाल में भारी बारिश की आशंका

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

30 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

31 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

36 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

56 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

57 minutes ago