दुनिया

रसोई की गैस पर नहीं आएगा संकट! 20,000 टन LPG लेकर होर्मुज के चक्रव्यूह से निकला भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’

Indian Ship Jag Vikram: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के लिए एक खुशखबरी आई है. 20 हजार मीट्रिक टन से भी ज्यादा LPG लदा एक और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया है. इसकी पुष्टि भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने की है. जिसके मुताबिक भारत का झंडा लगा एक जहाज ‘जग विक्रम’ होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया है. इस जहाज में लगभग 20 हजार 400 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है.

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है. इस बातचीत के मध्य इस व्यापारिक मार्ग से निकलने वाला यह पहला भारतीय जहाज है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक मार्च की शुरुआत से होर्मुज स्ट्रेट से निकलने वाला यह 9वां भारतीय जहाज है.

अभी भी 15 जहाज फंसे हैं

जानकारी के मुताबिक अभी भी फारस की खाड़ी में लगभग 15 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हुए हैं. जो ग्रीन सिग्नल मिलने की प्रतीक्षा में हैं.

मिडिल ईस्ट में जंग से पहले होर्मुज स्ट्रेट में 28 भारतीय जहाज थे. ये सभी जहाज तेल और गैस लेकर भारत के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे. इनमें से 24 जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से और 4 पूर्वी हिस्से में थे. इन्हीं में से एक जहाज ‘जग विक्रम’ था, जो पश्चिमी हिस्से से भारत निकलने वाला था. तभी जंग शुरू हो गई और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से पहले ही पश्चिमी हिस्से से 8 जहाज और पूर्वी से 2 जहाज सुरक्षित रूप से निकल गए थे.

मध्यम आकार का गैस ढुलाई जहाज है ‘जग विक्रम’

मध्यम आकार का ‘जग विक्रम’ एक गैस ढोने वाला जहाज है. जिसमें करीब 26000 टन से अधिक गैस ढोने की ताकत है. इस समय इस जहाज में 20 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस है.

ये भी पढ़ें- ‘ईरान राजी हो न हो, तेल तो निकलेगा…’, होर्मुज में ईरान की ‘टोल वसूली’ पर भड़के ट्रंप, क्या सीजफायर के बीच फिर शुरू होगी बमबारी?

बता दें कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर तेल और गैस आयात करता है. अगर तेल की बात करें तो भारत 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत से ज्यादा LPG आयात करता है. इनमें से अधिकतर तेल और गैस मिडिल ईस्ट से भारत आती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

9 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago