Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रसोई की गैस पर नहीं आएगा संकट! 20,000 टन LPG लेकर होर्मुज के चक्रव्यूह से निकला भारतीय जहाज ‘जग विक्रम’

Indian Ship Jag Vikram: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के लिए एक खुशखबरी आई है. 20 हजार मीट्रिक टन से भी ज्यादा LPG लदा एक और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया है. इसकी पुष्टि भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने की है. जिसके मुताबिक भारत का झंडा लगा एक जहाज ‘जग विक्रम’ होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया है.

Indian Ship Jag Vikram

Indian Ship Jag Vikram

Indian Ship Jag Vikram: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत के लिए एक खुशखबरी आई है. 20 हजार मीट्रिक टन से भी ज्यादा LPG लदा एक और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया है. इसकी पुष्टि भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने की है. जिसके मुताबिक भारत का झंडा लगा एक जहाज ‘जग विक्रम’ होर्मुज स्ट्रेट से निकल गया है. इस जहाज में लगभग 20 हजार 400 मीट्रिक टन LPG लदी हुई है.

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है. इस बातचीत के मध्य इस व्यापारिक मार्ग से निकलने वाला यह पहला भारतीय जहाज है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक मार्च की शुरुआत से होर्मुज स्ट्रेट से निकलने वाला यह 9वां भारतीय जहाज है.

अभी भी 15 जहाज फंसे हैं

जानकारी के मुताबिक अभी भी फारस की खाड़ी में लगभग 15 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हुए हैं. जो ग्रीन सिग्नल मिलने की प्रतीक्षा में हैं.

मिडिल ईस्ट में जंग से पहले होर्मुज स्ट्रेट में 28 भारतीय जहाज थे. ये सभी जहाज तेल और गैस लेकर भारत के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे. इनमें से 24 जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से और 4 पूर्वी हिस्से में थे. इन्हीं में से एक जहाज ‘जग विक्रम’ था, जो पश्चिमी हिस्से से भारत निकलने वाला था. तभी जंग शुरू हो गई और ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से पहले ही पश्चिमी हिस्से से 8 जहाज और पूर्वी से 2 जहाज सुरक्षित रूप से निकल गए थे.

मध्यम आकार का गैस ढुलाई जहाज है ‘जग विक्रम’

मध्यम आकार का ‘जग विक्रम’ एक गैस ढोने वाला जहाज है. जिसमें करीब 26000 टन से अधिक गैस ढोने की ताकत है. इस समय इस जहाज में 20 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गैस है.

ये भी पढ़ें- ‘ईरान राजी हो न हो, तेल तो निकलेगा…’, होर्मुज में ईरान की ‘टोल वसूली’ पर भड़के ट्रंप, क्या सीजफायर के बीच फिर शुरू होगी बमबारी?

बता दें कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर तेल और गैस आयात करता है. अगर तेल की बात करें तो भारत 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत से ज्यादा LPG आयात करता है. इनमें से अधिकतर तेल और गैस मिडिल ईस्ट से भारत आती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital