दुनिया

भारत में टीबी के मामलों में कमी देखी गई- जिनेवा में बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2025 तक टीबी के उन्मूलन का प्रयास कर रहा भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने इस बीमारी के मामलों का अनुमान लगाने के लिए अपना खुद का तंत्र विकसित किया है.
उन्होंने जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान तपेदिक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि भारत में 2015 से 2022 तक टीबी के मामलों में 13 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जो वैश्विक स्तर पर बीमारी के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी से अधिक है.

मांडविया ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने यहां टीबी के मामलों का अनुमान लगाने के लिए अपना खुद का तंत्र विकसित किया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय सबूतों के आधार पर एक गणितीय मॉडल के माध्यम से भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की वार्षिक रिपोर्ट से काफी पहले अपने यहां बीमारी के मामलों का सही अनुमान लगा सकता है.

अपने संबोधन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी उन्मूलन की दिशा में हुई सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन करने के अवसर के रूप में सितंबर में तपेदिक पर होने वाली संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने वैश्विक सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले 2025 तक टीबी उन्मूलन के प्रयास में भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की. मंत्री ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में एक प्रभावी टीका विकसित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को भी रेखांकित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago