रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने हाल ही में पॉर्न वीडियोज के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है और इसके लिए वैकल्पिक सामग्री तैयार करने की आवश्यकता की बात की है. उनका कहना है कि आजकल एडल्ट कंटेंट को लेकर दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हमें इसके विकल्प के रूप में आकर्षक और भावनाओं से भरी सामग्री प्रदान करने की जरूरत है. पुतिन ने ‘रसिया टुडे’ से बातचीत में कहा कि यह सिर्फ रूस की समस्या नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में इस तरह की सामग्री का सेवन बढ़ रहा है.
राष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि पॉर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाना एक उपाय हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही समाज को इसके स्थान पर दिलचस्प और एंगेजिंग कंटेंट भी उपलब्ध कराना होगा, ताकि लोग इससे मुक्ति पा सकें. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ हमारे देश की समस्या नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में यह चल रहा है. पॉर्न वेबसाइट्स पर बैन लगाना एक कदम हो सकता है, लेकिन साथ ही हमें और अधिक रोचक सामग्री बनानी होगी, ताकि लोगों के पास एक बेहतर विकल्प हो.”
रूस में एडल्ट कंटेंट का निर्माण अवैध नहीं है, लेकिन इसके प्रसार, विज्ञापन और अवैध उत्पादन पर कड़े नियम लागू किए गए हैं. समय-समय पर नियमों का उल्लंघन करने वाली पॉर्न वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया जाता है. वहीं, भारत में इस प्रकार के कंटेंट का वितरण या व्यापार करना पूरी तरह से अवैध है, और इस पर कड़ी सजा और जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या धरती पर आते-जाते थे एलियन? कुवैत में मिली 7,000 साल पुरानी रहस्यमय मूर्ति से होगा खुलासा
पुतिन ने इससे पहले रूस में घटती जन्म दर के समाधान पर भी अपने विचार व्यक्त किए थे. उन्होंने कहा था कि रूस के नागरिकों को काम के दौरान लंच या कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्सुअल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए, जिससे देश की प्रजनन दर में वृद्धि हो सके. रूस का वर्तमान जन्म दर 1.5 है, जबकि स्थिर जनसंख्या के लिए इसे 2.1 होना चाहिए. पुतिन के इस बयान के बाद क्रेमलिन ने महिलाओं के लिए मुफ्त प्रजनन स्वास्थ्य जांच की सुविधा शुरू की, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य का मूल्यांकन करना था.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…