काबुल में भारतीय डिप्लोमैट की अफगानी विदेश मंत्री से मुलाकात
पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं. भारत की तरफ से कई कूटनीतिक फैसले लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी गहरी चोट दी है. इसी बीच भारत के अफगानिस्तान (Afghanistan) मामलों के प्रमुख आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से काबुल में मुलाकात की है. इस दौरान राजनीतिक और व्यापारिक मुद्दों को लेकर दोनों लोगों के बीच बातचीत हुई है.
इस मुलाकात की जानकारी अफगानी मीडिया ने दी है. अफगानिस्तान (Afghanistan) के टोलो न्यूज चैनल के अनुसार, बैठक में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी और आनंद प्रकाश के बीच काबुल में हुई इस बैठक में राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को लेकर चर्चा हुई. मुत्ताकी ने दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत करने और कूटनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. मुत्ताकी ने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान में निवेश के असरों का फायदा भारत को उठाना चाहिए.
बता दें कि दोनों देशों के बीच ये बैठक ऐसे समय में हुई है, जब जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते काफी हद तक बिगड़ चुके हैं. हालांकि इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.
आपको बता दें कि भारत ने अभी तक अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है. काबुल में एक समावेशी सरकार के गठन की मांग भारत करता रहा है. इसके साथ ही इस पर भी जोर देता रहा है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए बिल्कुल न होने दिया जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…