Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच काबुल में भारत के डिप्लोमैट, अफगानी विदेश मंत्री से मुलाकात, जानें, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत के अफगानिस्तान (Afghanistan) मामलों के प्रमुख आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से काबुल में मुलाकात की है.

Afghanistan

काबुल में भारतीय डिप्लोमैट की अफगानी विदेश मंत्री से मुलाकात

पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं. भारत की तरफ से कई कूटनीतिक फैसले लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी गहरी चोट दी है. इसी बीच भारत के अफगानिस्तान (Afghanistan) मामलों के प्रमुख आनंद प्रकाश ने तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से काबुल में मुलाकात की है. इस दौरान राजनीतिक और व्यापारिक मुद्दों को लेकर दोनों लोगों के बीच बातचीत हुई है.

Afghanistan के काबुल में हुई मुलाकात

इस मुलाकात की जानकारी अफगानी मीडिया ने दी है. अफगानिस्तान (Afghanistan) के टोलो न्यूज चैनल के अनुसार, बैठक में अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी और आनंद प्रकाश के बीच काबुल में हुई इस बैठक में राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को लेकर चर्चा हुई. मुत्ताकी ने दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत करने और कूटनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. मुत्ताकी ने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान में निवेश के असरों का फायदा भारत को उठाना चाहिए.

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

बता दें कि दोनों देशों के बीच ये बैठक ऐसे समय में हुई है, जब जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते काफी हद तक बिगड़ चुके हैं. हालांकि इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- India Pakistan Tension: सिंधु जल संधि निलंबन के बाद POK में हाहाकार, Pak मीडिया ने लिखा— भारत ने बाढ़ ला दी, इमरजेंसी घोषित

आपको बता दें कि भारत ने अभी तक अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है. काबुल में एक समावेशी सरकार के गठन की मांग भारत करता रहा है. इसके साथ ही इस पर भी जोर देता रहा है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए बिल्कुल न होने दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital