Indian Embassy Advisory: थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए भारत के कंबोडिया स्थित दूतावास ने शनिवार को भारतीय नागरिकों को सीमा क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है.
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा,
“थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचें. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक फनोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +855 92881676 पर कॉल करें या cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल करें.”
शनिवार को कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीमा संघर्ष में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 71 अन्य घायल हुए हैं. थाई मीडिया के अनुसार, ये झड़पें लगातार तीसरे दिन शनिवार को तब शुरू हुईं जब कथित तौर पर कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैनिकों पर गोलीबारी की.
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अंडरसेक्रेटरी और प्रवक्ता माली सोचेटा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पांच कंबोडियाई सैनिक मारे गए हैं और 21 घायल हुए हैं. इसके अलावा, ओडर मीन्चे प्रांत में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हुए हैं.
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शनिवार को थाई सेना ने हमलों का विस्तार करते हुए एक और कंबोडियाई प्रांत, पुरसत को भी निशाना बनाया. थाईलैंड की पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के अनुसार, झड़पों की शुरुआत शनिवार को तीसरे दिन भी तब हुई जब कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैनिकों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में थाई सेना ने कार्रवाई की.
ये भी पढ़ें- यूएन में कंबोडिया ने तत्काल युद्ध विराम की मांग की, कहा- हम भी बिना शर्त शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं
थाई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में थाई नेवी ने एक अभियान चलाया, जिसके तहत कंबोडियाई घुसपैठ को तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं से पीछे हटाया गया. थाई नेवी ने चार जहाजों की एक टास्क फोर्स को त्राट प्रांत में तैनात किया है ताकि थल सेना को मदद दी जा सके.
इससे पहले शुक्रवार को थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भी भारतीय नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श जारी किया था, जिसमें उन्हें सतर्क रहने और थाईलैंड की आधिकारिक एजेंसियों से अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई थी.
– भारत एक्सप्रेस
Jammu Love Guru Case: जम्मू में सनी नाम के युवक पर लड़कियों को रोककर वीडियो…
एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…
Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…
World Rabies Day WHO Guidelines: रेबीज दिवस पर WHO का अलर्ट जारी- दुनिया में हर…
Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…