Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूएन में कंबोडिया ने तत्काल युद्ध विराम की मांग की, कहा- हम भी बिना शर्त शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं

Cambodia Thailand Conflict: कंबोडिया ने तत्काल युद्धविराम की मांग की है. यूएन में कंबोडिया ने कहा कि वो तत्काल युद्धविराम की मांग करता है. कंबोडिया ने आगे कहा कि ‘बिना शर्त हम भी शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं.’

Cambodia Thailand Conflict: कंबोडिया ने तत्काल युद्धविराम की मांग की है. यूएन में कंबोडिया ने कहा कि वो तत्काल युद्धविराम की मांग करता है. कंबोडिया ने आगे कहा कि ‘बिना शर्त हम भी शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं.’

थाईलैंड और कंबोडिया सीमा विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी की जा रही है. इस गोलीबारी में अबतक कंबोडिया की तरफ से 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं इस संघर्ष में थाईलैंड के 12 लोगों की मौत हुई है. दोनों पक्षों से लोग सीमा से पलायन कर रहे हैं.

कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कही ये बात

इसी बीच शुक्रवार को कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लिया. जहां उसने तत्काल बिना शर्त युद्ध विराम की अपील की है.

संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत चेया कियो ने बताया है कि, हमने तत्काल बिना शर्त के युद्ध विराम का अनुरोध किया, हम विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं.

थाईलैंड के बयान को खारिज किया

इस दौरान चेया कियो ने थाईलैंड के उस बयान को भी खारिज किया. जिसमें बताया गया कि कंबोडिया ने इस संघर्ष को शुरू किया. उन्होंने कहा कि, कंबोडिया बहुत ही छोटा देश है. वो सैन्य शक्ति से भरपूर थाईलैंड पर कैसे हमला कर सकता है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने दोनों पक्षों से संयम दिखाने और परस्पर बातचीत से फैसला सुलझाने का आह्वान किया है.

Cambodia Thailand Conflict

ये भी पढ़ें- Kargil War 1999: कारगिल विजय दिवस: बर्फीली चोटियों पर बहादुरी और बलिदान की अमर गाथा

थाईलैंड ने तीसरे पक्ष को शामिल होने से मना किया

उधर थाईलैंड ने इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष के शामिल होने से मना किया है. उसने कहा है कि हम इसे द्विपक्षीय बातचीत से खत्म करना चाहते हैं. थाईलैंड के प्रवक्ता निकॉर्नडेज बालंकुरा ने कहा, मुझे नहीं लगता इस मामले में हमें अभी किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत है.

उन्होंने बताया कि, इस मामले में अमेरिका, चीन और मलेशिया ने मध्यस्थता करने की पेशकश की. लेकिन हमने उसे ठुकरा दिया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital