दुनिया

नस्लीय उत्पीड़न की शिकायत की…फिर मिली मौत; अमेरिका में भारतीय छात्र निजामुद्दीन को पुलिस ने मार दी गोली

Indian Student Shot Dead California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे भारत के एक छात्र को पुलिस ने गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान तेलंगाना निवासी 32 वर्षीय निजामुद्दीन के तौर पर हुई है. निजामुद्दीन पर कथित तौर पर अपने रूममेट पर चाकू से हमला करने का आरोप था.

यह पूरी घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है. जहां किसी मामले को लेकर उसका रूममेट से विवाद हो गया था. जिसके बाद मृतक कथित तौर पर चाकू से रूममेट पर हमला कर दिया. जिसके बाद सांता क्लारा पुलिस ने उसे गोली मार दी.

मास्टर्स की कर रहा था पढ़ाई

निजामुद्दीन अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई करने गया था और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था. उसके परिवार ने विदेश मंत्रालय से उसके पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद करने की मांग की है. फिलहाल उसके पार्थिव शरीर को सांता क्लारा के एक अस्पताल में रखा गया है.

लिंक्डन पोस्ट से उठ रहे सवाल?

गोलीबारी को लेकर तेलंगाना के महबूबनगर में रहने वाले परिवार ने बताया कि निजामुद्दीन एक शांत युवक था. गोली मारे जाने से पहले उसने दो हफ्ते पहले लिंक्डन पर एक पोस्ट किया था. जिसमें उसने नस्लीय उत्पीड़न, वेतन में धोखाधड़ी और श्वेत वर्चस्व का आरोप लगाया था. उसने अपने पोस्ट में गलत तरीके से नौकरी से निकाले जाने का भी मामला उठाया था.

क्या हुआ था 3 सितंबर को?

मामले को लेकर कैलिफोर्निया के सांता क्लारा पुलिस ने अपने दिये बयान में बताया कि, 911 पर एक कॉल आई थी, जिसमें एक घर के अंदर चाकूबाजी के बारे में जानकारी दी गई थी. पुलिस के अधिकारी मौके पर जब पहुंचे तो एक संदिग्ध चाकू से लैस दिखा. जिसके बाद पुलिस ने उसे चाकू फेंककर हाथ उपर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी और अपने रूममेट को नीचे गिरा दिया. जिससे रूममेट को कई चोटें आई. इसकी वजह से पुलिस ने संदिग्ध पर गोली चला दी. जिसमें उसकी मौत हो गई.

हालांकि पुलिस के दावे को परिवार के लोगों ने गलत बताया है. उनका कहना है कि गोली लगने से पहले पुलिस को निजामुद्दीन ने ही मदद के लिए कॉल किया था.

ये भी पढ़ें- क्यों बार-बार हिल रहा है कामचटका? 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

परिजनों ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मजलिस बचाओ तहरीक (MBT) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने निजामुद्दीन के परिजनों से मुलाकत की. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर पार्थिव शव को भारत लाने में मदद की मांग की है.

परिवार ने निजामुद्दीन को गोली मारने वाले अधिकारियों के बयानों और किन परिस्थितियों में गोली मारी गई, उसकी गहन जांच की मांग की है. साथ ही उसके द्वारा लगाये गए नस्लीय भेदभाव और परेशान करने के संबंध में किये गए पोस्ट की भी जांच की मांग की है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

5 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

22 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

29 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

30 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

45 minutes ago