Bharat Express DD Free Dish

क्यों बार-बार हिल रहा है कामचटका? 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

Russia Kamchatka Earthquake: भूकंप शुक्रवार की सुबह 6:58 बजे महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्स्की से 127 किलोमीटर दूर पूर्व की तरफ था. इसकी गहराई 19.5 किलोमीटर बताई जा रही है.

Russia Kamchatka Earthquake

Russia Kamchatka Earthquake: रूस का कामचटका एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया. 19 सितंबर की सुबह कामचटका के पूर्वी तट के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई. भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

यह भूकंप शुक्रवार की सुबह 6:58 बजे महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्स्की से 127 किलोमीटर दूर पूर्व की तरफ था. इसकी गहराई 19.5 किलोमीटर बताई जा रही है.

क्यों रूस के कामचटका में आते हैं इतने भूकंप?

रूस का कामचटका इलाका भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे सेंसिटिव क्षेत्र में आता है. इसके अलावा यहां पर दो टेक्टोनिक प्लेट्स, पैसिफिक और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट आपस में टकराती हैं. इसकी वजह से यहां जमीन में हमेशा हलचल होती रहती है. ये हलचल जब ज्यादा होने लगती है तो भूकंप आता है. इससे पहले शनिवार को भी कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था.

29 जुलाई को आया था दशक का सबसे शक्तिशाली भूकंप

इसी साल 29 जुलाई को रूस के कामचटका द्वीप के पास 8.9 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप को दशक का सबसे शक्तिशाली भूकंप कहा गया. 29 जुलाई को आये भूकंप का असर रूस के अलावा, जापान और अलास्का तक दिखाई दिया. इन जगहों पर भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गए. जिसके बाद प्रशांत महासागर के इलाके में मौजूद देशों को सुनामी अलर्ट जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें- आखिरकार ठंडे पड़ेंगे ट्रंप! अब भारत पर लगा टैरिफ पर आया बड़ा फैसला, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने खोली पोल

भूकंप के झटके के बाद कामचटका तट पर समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठती देखी गई. हालात को देखते हुए कामचटका के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था. बताया जाता है कि ये भूकंप 2011 के बाद आया सबसे ताकतवर भूकंप था. 2011 में जापान के तट पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसकी वजह से सुनामी पैदा हो गई थी. इस आपदा में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read