लाइफस्टाइल

सेहत के लिए रामबाण है इस मसाले का पानी? ब्लड शुगर से लेकर वजन कम करने में भी मददगार!

Health Tips: दालचीनी स्वाद और खुशबू के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना गया है. इसके औषधीय गुण भी बहुत प्रभावशाली हैं. आयुर्वेद की बात करें तो दालचीनी का पानी कई बीमारियों में लाभकारी माना गया है. इसे सुबह खाली पेट पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसे सही मात्रा में और सही तरीके से लेना जरूरी है. दालचीनी का पानी पीने से काफी लाभ मिलता है.

वजन कम करने और पाचन सुधारने में भी मिलती है मदद

विशेषज्ञों के मुताबिक, दालचीनी का पानी से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है. इसके साथ ही वजन कम करने और पाचन सुधारने में भी मदद मिलती है. दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है. इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि यह उनके शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रण में बनाए रखता है.

पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद

दालचीनी का पानी कब्ज, गैस और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर खाने को आसानी से पचाने में सहायता करता है. दालचीनी का पानी नियमित रूप से पीने से हृदय रोगियों को फायदा होता है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिल को स्वस्थ रखता है.

शरीर की अतिरिक्त चर्बी होने लगती है धीरे-धीरे कम

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म यानी शरीर की चयापचय प्रक्रिया तेज होती है. इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है. दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैंए जो शरीर से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करते हैं. इससे आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है.

ये भी पढ़ें: तेज धूप से चेहरा पड़ गया है काला तो केले से बने फेस पैक से चमक उठेगी त्वचा, ऐसे तैयार करें ये खास तरीके का पेस्ट..?

मौसमी बीमारियों से राहत दिलाने में करता है मदद

दालचीनी का पानी सर्दी, जुकाम और गले की खराश जैसी मौसमी बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाव करता है. दालचीनी के कई फायदे हैं लेकिन इसे अधिक मात्रा में या गलत तरीके से पीना नुकसानदेह हो सकता है. इसमें एक तत्व होता है जिसे क्यूमरिन कहते हैं जो ज्यादा सेवन पर लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है. यदि दालचीनी का पानी बहुत गाढ़ा बनाया जाए तो इससे पेट में जलन या अल्सर की समस्या भी हो सकती है.

एलर्जी के कारण त्वचा में खुजली या होती है जलन

कुछ लोगों को दालचीनी से एलर्जी हो सकती है. जिसके कारण उनकी त्वचा में खुजली या जलन हो जाती है. गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना दालचीनी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह गर्भ पर नकारात्मक असर डाल सकता है. लो ब्लड शुगर वाले लोगों को भी इसे सावधानी से ही लेना चाहिए, नहीं तो चक्कर आना या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही जिन लोगों को दालचीनी से एलर्जी होती है उन्हें इसका सेवन पूरी तरह से बचना चाहिए.

एक छोटी दालचीनी की डंडी डालें…

एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें आधा से एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटी दालचीनी की डंडी डालें. इसे 5-10 मिनट तक ढक कर रख दें ताकि दालचीनी का असर पानी में अच्छे से आ जाए. फिर इसे छानकर सुबह खाली पेट पी लें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago