दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की कूटनीतिक जीत- आतंकवाद के खिलाफ एक सुर में दुनिया

Anti-Terrorism Operation By India: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने में बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल की है. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई, के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया.

इस सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर उसकी वायुसेना को कमजोर किया. इसके बाद, भारत ने 59 सांसदों और पूर्व राजनयिकों की सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को 33 वैश्विक राजधानियों में भेजकर अपनी शून्य सहिष्णुता नीति को रेखांकित किया.

जर्मनी, यूएई, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे देशों ने भारत के सटीक और संयमित दृष्टिकोण की सराहना की. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने भारत के लक्षित हमलों की प्रशंसा की. रूस ने पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए मंच प्रदान किया, जबकि लाइबेरिया और सिएरा लियोन जैसे अफ्रीकी देशों ने भारत के narrative को स्वीकार किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक मोर्चा बनाया, जिसने पाकिस्तान के आतंक-प्रायोजित narrative को अलग-थलग कर दिया. इस कूटनीतिक पहल में रविशंकर प्रसाद, शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह सफलता भारत की सैन्य और कूटनीतिक ताकत को दर्शाती है.

यह भी पढ़िए: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और समग्र विकास की दिशा में यूं आगे बढ़ा देश’

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago