US Iran War Update: मध्य पूर्व (Middle East) में एक बार फिर युद्ध के काले बादल मंडराने लगे हैं. ईरान ने अमेरिका के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक और चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है. ईरान की सेना (Iranian Army) ने सीधे तौर पर अमेरिकी सैनिकों को मारने या उन्हें पकड़ने पर भारी-भरकम नकद इनाम की घोषणा की है. इस ऐलान के बाद दुनिया भर में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या अमेरिका ईरान में किसी सीक्रेट जमीनी हमले की योजना बना रहा है, जिसके जवाब में ईरान ने यह खौफनाक चेतावनी दी है.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी (IRNA) के मुताबिक, सेना प्रमुख अमीर हातमी (Amir Hatami) ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति किसी अमेरिकी सैनिक को मारेगा या उसे पकड़कर ईरानी सेना को सौंपेगा, उसे 30,000 डॉलर (करीब 26 से 28 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यदि यह दुस्साहसिक काम कोई ईरानी महिला करती है, तो इनाम की रकम दोगुनी यानी 60,000 डॉलर कर दी जाएगी.
हातमी ने साफ किया कि यह योजना उन नागरिकों की भारी डिमांड के बाद लाई गई है, जो अमेरिका के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई में हिस्सा लेना चाहते थे. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जिस हथियार से अमेरिकी सैनिक को मारा जाएगा, सेना उसे दोगुनी कीमत पर खरीदेगी और हमलावर को एक नया हथियार देगी. उस ऐतिहासिक हथियार को एक खास म्यूजियम में सहेज कर रखा जाएगा.
ईरानी सेना प्रमुख ने अमेरिका को सीधे तौर पर मध्य पूर्व छोड़ने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना को अब फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी या होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में प्रवेश करने की बिल्कुल अनुमति नहीं है. हातमी ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका के सैन्य ताकत की पोल पूरी तरह खुल चुकी है.
ये भी पढ़ें: होटल में लगी विकराल आग…! 6 लोग जिंदा जले, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मची कयामत
ईरान का यह भड़काऊ ऐलान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच 17 जून को हुए ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ की 60 दिन की समय सीमा खत्म होने वाली है. 40 दिनों की भीषण लड़ाई के बाद दोनों देश एक अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए थे. लेकिन धरातल पर शांति नदारद है. अमेरिका जहां दक्षिणी ईरान और होर्मुज के आसपास हमले कर रहा है, वहीं ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. इस नए ऐलान ने साबित कर दिया है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय एक बड़े ‘महायुद्ध’ की तरफ बढ़ रहा है.
2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…
Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…
Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…
Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…
शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…
भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…