Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘अमेरिकी सैनिक मारो, 60000 डॉलर लेलो’; क्या है ईरान का जंग जीतने का तगड़ा प्लान प्लान?

US Iran War Update: ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 30,000 डॉलर के इनाम का ऐलान किया है. महिलाओं के लिए यह रकम दोगुनी (60,000 डॉलर) होगी. जानें अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ‘इस्लामाबाद समझौते’ की पूरी कहानी.

US Iran War Update

US Iran War Update: मध्य पूर्व (Middle East) में एक बार फिर युद्ध के काले बादल मंडराने लगे हैं. ईरान ने अमेरिका के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक और चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है. ईरान की सेना (Iranian Army) ने सीधे तौर पर अमेरिकी सैनिकों को मारने या उन्हें पकड़ने पर भारी-भरकम नकद इनाम की घोषणा की है. इस ऐलान के बाद दुनिया भर में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या अमेरिका ईरान में किसी सीक्रेट जमीनी हमले की योजना बना रहा है, जिसके जवाब में ईरान ने यह खौफनाक चेतावनी दी है.

महिलाओं के लिए डबल ईनाम (US Iran War Latest News)

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी (IRNA) के मुताबिक, सेना प्रमुख अमीर हातमी (Amir Hatami) ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति किसी अमेरिकी सैनिक को मारेगा या उसे पकड़कर ईरानी सेना को सौंपेगा, उसे 30,000 डॉलर (करीब 26 से 28 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यदि यह दुस्साहसिक काम कोई ईरानी महिला करती है, तो इनाम की रकम दोगुनी यानी 60,000 डॉलर कर दी जाएगी.

म्यूजियम में रखा जाएगा हथियार (US Iran War Latest Update)

हातमी ने साफ किया कि यह योजना उन नागरिकों की भारी डिमांड के बाद लाई गई है, जो अमेरिका के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई में हिस्सा लेना चाहते थे. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जिस हथियार से अमेरिकी सैनिक को मारा जाएगा, सेना उसे दोगुनी कीमत पर खरीदेगी और हमलावर को एक नया हथियार देगी. उस ऐतिहासिक हथियार को एक खास म्यूजियम में सहेज कर रखा जाएगा.

अमेरिका तुरंत छोड़े हमारा इलाका: ईरान

ईरानी सेना प्रमुख ने अमेरिका को सीधे तौर पर मध्य पूर्व छोड़ने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना को अब फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी या होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में प्रवेश करने की बिल्कुल अनुमति नहीं है. हातमी ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका के सैन्य ताकत की पोल पूरी तरह खुल चुकी है.

ये भी पढ़ें: होटल में लगी विकराल आग…! 6 लोग जिंदा जले, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मची कयामत

‘इस्लामाबाद समझौते’ पर मंडराता संकट (US Iran War 2026)

ईरान का यह भड़काऊ ऐलान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच 17 जून को हुए ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ की 60 दिन की समय सीमा खत्म होने वाली है. 40 दिनों की भीषण लड़ाई के बाद दोनों देश एक अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए थे. लेकिन धरातल पर शांति नदारद है. अमेरिका जहां दक्षिणी ईरान और होर्मुज के आसपास हमले कर रहा है, वहीं ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. इस नए ऐलान ने साबित कर दिया है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय एक बड़े ‘महायुद्ध’ की तरफ बढ़ रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026