Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Middle East War

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने और संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों ने क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ा दी है.

Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है. गैस के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों और निर्यात के रास्ते में आई रुकावटों का असर अब देश की कमाई पर साफ दिखाई देने लगा है. कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को बताया कि 2026 की पहली छमाही में देश का कुल राजस्व 42 फीसदी गिर गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध को 38 दिन बीत चुके हैं. 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की नाकाबंदी और डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कतर और यूएई के नेताओं से बात की है.

Iran US War: अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूएस-इजरायल को तस्वीरें या किसी भी तरह की जानकारी भेजी तो उसे मौत की सजा दी जाएगी. ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने यह जानकारी दी है.

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपनी नीति साफ कर दी है. तेहरान ने कहा है कि रास्ता बंद नहीं है, लेकिन दुश्मन देशों के जहाजों के लिए अब यहां से गुजरना नामुमकिन होगा.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच का युद्ध दिन प्रतदिन खतरनाक होता जा रहा है, और इस युद्ध की वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है. जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. भारत में लगातार महंगाई बढ़ रही है. सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई है. वहीं अब खबर ये भी है कि अब फ्लाईट्स का किराया भी जल्द बढ़ा दिया जाएगा. यानी धीरे – धीरे देश में महगांई बढ़ रही है और स्थिती नियंत्रण से बाहर हो रही है....

Saudi Iran Missile Attack: मिडिल ईस्ट में अब जंग बेकाबू हो चला है. ईरान ने अब मध्य पूर्व के सिविलियन और गैस इंडस्ट्रियल एरिया को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. आज गुरुवार को तेहरान ने रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और सुरक्षा हालातों के चलते CBSE ने कई देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. अब छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि रिजल्ट किस फॉर्मूले से तैयार होगा...

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच युद्ध अब समुद्र की ओर शिफ्ट होता नजर आ रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब ईरान की नजर बाब अल-मंदेब जलमार्ग पर है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है। यह जलमार्ग यमन और जिबूती के बीच स्थित है और हर साल हजारों जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। अगर यह रास्ता बंद होता है तो फारस की खाड़ी से यूरोप जाने वाला सबसे छोटा समुद्री मार्ग भी खत्म हो सकता है। ऐसे में वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है और ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.