दुनिया

Iran-Israel Conflict: ईरान के हमले से इजरायल में 10 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल…कईयों की तलाश अब भी जारी

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने रात भर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है. इन हमलों में इजरायल के कई शहरों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं. इनके अलावा सात लोगों के लापता होने की खबर है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हर्जोग ने इसे ‘बहुत दुखद और मुश्किल सुबह’ बताया है.

पीड़ित परिवारों के साथ शोक में शामिल हूं: राष्ट्रपति हर्जोग

इसहाक हर्जोग ने लिखा, “बैट याम, तमरा और अन्य इलाकों में नागरिक आबादी पर ईरानी हमलों में शनिवार रात हमारी बहनों और भाइयों की हत्या कर दी गई. कई लोग घायल हुए. मैं पीड़ित परिवारों के साथ इस शोक में शामिल हूं. मैं इस भयानक नुकसान का शोक मनाता हूं. मैं घायलों के ठीक होने और लापता लोगों को खोजने के लिए प्रार्थना करता हूं. हम एक साथ शोक मनाएंगे. हम एक साथ जीतेंगे.”

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट के अनुसार इन मिसाइलों से तेल अवीव, बैट याम और उत्तरी शहर तमरा पर हमला किया गया, जिससे भारी तबाही हुई. अकेले बैट याम में, लगभग 20 लोगों की तलाश जारी है, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया.

200 से अधिक घायल, कईयों की हालत गंभीर

इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि होम फ्रंट कमांड के सर्च एंड रेस्क्यू ब्रिगेड के सैनिक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से प्रभावित स्थलों में बचाव अभियानों में जुटे हुए हैं. ‘आईडीएफ’ के अनुसार, एक हमले वाली जगह पर चार लोग मारे गए, जबकि अलग-अलग हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए.

इन हमलों में कुल मिलाकर, मरने वालों की संख्या कम से कम दस तक पहुंच गई है, जबकि घायलों की संख्या 200 से ज्यादा है.


ये भी पढ़ें: इराक ने अमेरिका को याद दिलाई जिम्मेदारी, कहा- इजरायल कर रहा हवाई स्पेस का उल्लंघन, उसे रोके यूएस


सेंट्रल इजरायल के अस्पतालों में फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. होलोन स्थित वोल्फसन मेडिकल सेंटर में 65 लोग भर्ती हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है. सात मामूली रूप से घायल हैं, और बाकी को हल्की चोटें आई हैं.

बी’एर याकोव स्थित शमीर मेडिकल सेंटर 28 लोगों का इलाज कर रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, एक स्थिर है, जबकि 20 लोगों को हल्की चोटें आई हैं. एंग्जायटी से पीड़ित छह लोगों का मनोवैज्ञानिक इलाज चल रहा है. तेल हाशोमर स्थित शेबा मेडिकल सेंटर ने 37 घायलों को भर्ती किया गया है. अशदोद स्थित असुता मेडिकल सेंटर में फिलहाल पांच लोगों का इलाज जारी है. इनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

27 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago