दुनिया

Iran Israel Conflict: ईरान ने इजरायल में मचाई तबाही! 1000 बेड के अस्पताल पर किया मिसाइल हमला, 65 लोग हुए घायल

Iran Israel Conflict:  पिछले एक हफ्ते से चल रहा ईरान-इजरायल संघर्ष अब बेकाबू होता जा रहा है. ईरान ने इजरायल के दक्षिणी हिस्से में मौजूद बेर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल को निशाना बनाया है. ईरान के द्वारा किए गए इस हमले में कम से कम 65 लोग घायल हुए हैं. सोरोका अस्पताल की गिनती शहर के सबसे बड़े अस्पतालों में होती थी. करीब 1000 बेड के इस अस्पताल पर ईरानी मिसाइल गिरते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गई.

हालांकि ईरान ने दावा किया है कि इस अस्पताल के आसपास इजरायली सेना के दो सैन्य बेस थे. जिन्हें निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया. ईरान के द्वारा किए गए इस हमले में दो बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं 42 लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

ईरान ने इजरायल के इस अस्पताल पर किया था हमला. (सोर्स- Google Map)

इजरायली राष्ट्रपति ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

ईरान के द्वारा इजरायल के अस्पताल पर किए गए हमले पर इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम ईरान के द्वारा किए गए इस हमले का कड़ा जवाब देंगे. हम तेहरान में बैठे ईरानी तानाशाहों से इसकी पूरी कीमत वसूल करेंगे.

ईरान के द्वारा किए गए इस हमले ने अस्पताल में भयंकर तबाही मचाई. इजरायली मीडिया के अनुसार हमले के कारण अस्पताल की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके से काला धुआं उठता देखा गया.

10 लाख लोग हैं इस अस्पताल पर निर्भर

इजरायल के बेर्शेबा शहर का सोरोका अस्पताल दक्षिण इजरायल का मुख्य अस्पताल है. अस्पताल की वेबसाइट पर जाने पर पता चलता है कि इस अस्पताल में 1000 से अधिक सीट है. जो इजरायल की 10 लाख आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है. ईजरायल के द्वारा किए गए इस हमले के बाद अस्पताल में नए लोगों की भर्ती को बंद कर दिया गया है. केवल गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों का इस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

सोरोका अस्पताल की मेन बिल्डिंग पर किया गया है हमला (सोर्स- गूगल मैप)

इजरायल ने किया अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला

ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि इजरायल ने उनके अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है. चैनल ने स्पष्ट किया है कि इजरायली हमले में रेडिएशन फैलने का अभी खतरा नहीं है. हमले से पहले ही जगह को खाली करा लिया गया था. इजरायली हमले में किसी रिहायशी इलाकों में नुकसान नहीं हुआ है.

अबतक 400 से ज्यादा मिसाइल दाग चुका है ईरान

पिछले एक हफ्ते से ईरान-इजरायल के बीच चल रहे इस संघर्ष में ईरान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. एक ईरानी मानवाधिकार संघटन ने जानकारी दी है कि इजरायल के द्वारा ईरान में किए गए इस हमले में 263 आम नागरिकों सहित कम से कम 639 लोग मारे गए हैं. वहीं ईरान के द्वारा किए गए जवाबी हमले में अबतक 24 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

7 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

9 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

19 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

24 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

27 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

27 minutes ago