दुनिया

ईरान में सियासी भूचाल! क्या IRGC के विरोध में राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने दिया इस्तीफा? तेहरान ने बताई पूरी बात

Iran President Resignation: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और डील को लेकर चल रही बातचीत के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई. लंदन स्थित मीडिया आउटलेट ‘ईरान इंटरनेशनल’ ने दावा किया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी, क्योंकि इसमें दावा किया गया था कि राष्ट्रपति ने अपना इस्तीफा देश के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई को सौंप दिया है.

  • ब्रिटेन स्थित ‘ईरान इंटरनेशनल’ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से राष्ट्रपति के इस्तीफे की रिपोर्ट (Iran International Report) छापी
  • दावा किया गया कि मसूद पेजेश्कियान ने रविवार (31 मई) को अपना इस्तीफा सौंप दिया था
  • यह इस्तीफा अंतिम मंजूरी के लिए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई के कार्यालय को भेजा गया था

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेश्कियान के इस कथित कदम के पीछे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का बढ़ता दखल मुख्य कारण बताया गया. दावों में कहा गया कि राष्ट्रपति और चुनी हुई सरकार को अहम फैसले लेने की प्रक्रियाओं से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है. पेजेश्कियान ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि IRGC के कट्टरपंथी गुटों ने सत्ता पर नियंत्रण कर लिया है, जिसके कारण वह अपनी संवैधानिक और कानूनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं.

  • इस्तीफे की मुख्य वजह IRGC की मनमानी और सत्ता पर उसका कब्जा बताया गया.
  • रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध के दौरान राष्ट्रपति को अहम फैसलों से दूर रखा जा रहा है.
  • कथित चिट्ठी में पेजेश्कियान ने भारी दबाव के बीच सरकार चलाने में अपनी असमर्थता जताई.

ईरान सरकार ने किया खंडन

हालांकि, इन सनसनीखेज दावों के तुरंत बाद ईरान सरकार ने इस रिपोर्ट का कड़ाई से खंडन किया और इसे विदेशी मीडिया की चालबाजी करार दिया. राष्ट्रपति (Iran President Masoud Pezeshkian) कार्यालय के सूचना एवं संचार विभाग के उप-प्रमुख सैयद मेहदी तबताबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर इसे ‘झूठी’ और ‘मनगढ़ंत’ अफवाह बताया. इसके साथ ही IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने भी एक सरकारी सूत्र के हवाले से स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने इस्तीफा नहीं दिया है और वे अपना काम सामान्य रूप से कर रहे हैं.

  • ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय ने इस्तीफे की इन खबरों को तेहरान को बदनाम करने की कोशिश बताया
  • उप-प्रमुख मेहदी तबताबाई ने कहा कि ‘बदनाम विदेशी नेटवर्क’ वास्तविकता की जगह अपनी मनगढ़ंत सोच फैला रहे हैं
  • तस्नीम न्यूज और तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलू ने भी इस इस्तीफे के दावे को पूरी तरह खारिज किया
  • ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान की एकता तोड़ने की इच्छा रखने वाले इसे अपने साथ कब्र में ले जाएंगे, राष्ट्रपति जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे

ईरान सरकार और IRGC के बीच तनाव

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और युद्धविराम की शर्तों (Iran US Deal) को लेकर बातचीत उलझती जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका समझौते की शर्तें कठिन कर रहा है और युद्ध लंबा खिंचने से ईरान की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है, जिससे राष्ट्रपति और IRGC के बीच कथित तौर पर तनाव है. इसी बीच ईरान ने होर्मुज जलमार्ग के पास अमेरिका के एक एडवांस्ड ड्रोन ‘एमक्यू-9 रीपर’ को भी मार गिराने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: कैलाश यात्रा के बीच फिर गरमाया भारत-नेपाल का लिपुलेख विवाद, 210 साल से उलझे मुद्दे को ब्रिटेन लेकर पहुंचे बालेन शाह

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की बातचीत की शर्तें लगातार कठिन होती जा रही हैं. लगातार खिंच रहे युद्ध के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है और आम जनता परेशान है. ईरान ने अपने नए एयर डिफेंस सिस्टम ‘अराश-ए-कमंगीर’ से अमेरिकी ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन को मार गिराया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

7 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

34 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago