Delhi Fire: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त और संवेदनशील वीवीआईपी (VVIP) इलाके आईटीओ (ITO) से इस वक्त की बेहद डरा देने वाली खबर सामने आ रही है. आईटीओ के पास स्थित ‘मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग’ की एक सरकारी बिल्डिंग में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग से काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया.
चूंकि आज सोमवार है इसलिए हफ्ते के पहले ही दिन सुबह-सुबह हुए इस भयानक हादसे (Delhi ITO Fire) से पूरे प्रशासनिक अमले और इलाके में महा-हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का काम युद्धस्तर पर जारी है.
दमकल नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ठीक 9 बजकर 37 मिनट पर फायर विभाग को इस आगजनी की आपातकालीन कॉल मिली थी. बताया गया कि पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) की मुख्य इमारत के बिल्कुल नजदीक स्थित मिनिस्ट्री ऑफ इंजीनियरिंग की बिल्डिंग से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगी थीं. दफ्तर खुलने के ठीक समय पर हुए इस हादसे के बाद पूरी सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
शुरुआती इनपुट के अनुसार, आग सबसे पहले बिल्डिंग की दूसरी मंजिल (Second Floor) पर लगी थी. सोमवार की सुबह होने के कारण तमाम सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी के लिए दफ्तर पहुंच चुके थे और फाइलों का कामकाज शुरू ही हुआ था.
जैसे ही दूसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें खिड़कियों से बाहर आने लगीं, पूरी बिल्डिंग के अंदर मौजूद कर्मचारियों के बीच जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इमारत को खाली कराना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें: कैलाश यात्रा के बीच फिर गरमाया भारत-नेपाल का लिपुलेख विवाद, 210 साल से उलझे मुद्दे को ब्रिटेन लेकर पहुंचे बालेन शाह
राहत की बात यह है कि दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मुस्तैद हैं और फायर फाइटर्स जान जोखिम में डालकर आग को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. इस हादसे (Delhi ITO Fire) में अभी तक कितने सरकारी दस्तावेज, फाइलें या संपत्ति जलकर खाक हुई है, इसका सटीक आकलन सामने नहीं आया है.
साथ ही, आग की चपेट में कोई कर्मचारी आया है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और बड़ी लापरवाही थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…