दुनिया

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद ईरान के कट्टरपंथी नेताओं के तेवर और सख्त हो गए हैं. ईरान का दावा है कि वह अमेरिका के साथ युद्ध में जीत हासिल कर चुका है. अब तेहरान में ऐसे नए वर्ल्ड ऑर्डर की मांग उठ रही है, जिसमें क्षेत्रीय शक्ति संतुलन उसके पक्ष में हो. इसी बीच ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमेरिका युद्ध के साथ चुनाव भी हार गया है.

ईरान के सिक्योरिटी चीफ मोहसिन रेजाई ने अपनी पोस्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के कमांडर का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि वॉशिंगटन का नेतृत्व हार मान चुका है.

रेजाई ने लिखा,

आप युद्ध भी हार गए और चुनाव भी. वेंस ने हार मान ली है, रुबियो बाहर होने की कगार पर हैं, हेगसेथ को निकाले जाने की नौबत आ गई है और सेंटकॉम कमांडर अब पॉडकास्टर बन गए हैं! तो फिर वॉशिंगटन में हमें असल में यह संदेश किसे पहुंचाना है?

उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युद्ध दोबारा शुरू किया गया तो उसे इसके भयानक नतीजे भुगतने होंगे.

अमेरिका को रियायत देने के मूड में नहीं ईरान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथी नेताओं का रुख और कड़ा हो गया है. वे ट्रंप प्रशासन को किसी तरह की रियायत देने के पक्ष में नहीं हैं. उनकी मांग है कि अमेरिका के साथ ऐसा समझौता होना चाहिए, जिससे क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बदल सके.

सुप्रीम लीडर ने भी दी सख्त संदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी इसी तरह का रुख अपनाया है. अमेरिकी चुनाव के बाद बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण की दिशा में थोड़ा सा भी झुकाव नहीं दिखाया जाना चाहिए. ईरान के कट्टरपंथियों का मानना है कि यह संदेश खास तौर पर सरकार के वार्ताकारों के लिए था.

वेंस ने भी हार के लिए युद्ध को बताया जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि मिडटर्म चुनाव में हार के लिए कुछ हद तक ईरान युद्ध भी जिम्मेदार रहा. वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की. बुधवार को X पर एक लंबी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनकी पार्टी की हार की वजह युद्ध है.

ईरान के कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद

इन बयानों के बाद ईरान के कट्टरपंथी खेमे में उत्साह बढ़ गया है. कट्टरपंथी मीडिया आउटलेट रजा न्यूज (Raja News) ने अपने एक लेख में कहा कि ईरान पर हमले की कीमत चुकाए बिना अमेरिका को कोई रास्ता नहीं दिया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

लेख में कहा गया कि युद्ध के खतरे को टालने का एकमात्र तरीका अपनी ताकत बढ़ाना, अमेरिका पर दबाव बनाना, ऊर्जा की कीमतों को प्रभावित करना और दुश्मन को अपने फैसले पर पछताने के लिए मजबूर करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago