दुनिया

ट्रंप की धमकियों के बीच सीरियल धमाकों से दहला ईरान! 4 शहरों में बिछीं लाशें, तेहरान की सड़कों पर मचा कोहराम

Iran Serial Blast: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शनिवार को ईरान धमाकों से दहल उठा. एक के बाद एक ईरान के 4 शहरों में सीरियल ब्लास्ट हुए. जिसकी वजह से तेहरान की सड़कों पर लाशों के ढेर लग गए. तेहरान से लेकर अरदबील तक आसमान धुएं, राख के बीच चीख-पुकार से गूंज उठा. अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये धमाका किन वजहों से हुए. हालांकि ईरान के लोगों के बीच अमेरिका के हमले की दहशत बैठ गई है.

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं. अमेरिकी फोर्स ईरान के दरवाजे पर बैठी हुई है. जो कभी भी ईरान पर हमला कर सकती है. इसी बीच 31 जनवरी की शाम ईरान के 4 प्रमुख शहरों में धमाके हुए. बताया जा रहा है कि परंद, अहवाज, बंदर अब्बास और अरदबील जैसे शहरों में धमाके हुए हैं.

बंदर अब्बास में जबरदस्त धमाके

सबसे ज्यादा तबाही बंदर अब्बास (Bandar Abbas) में देखने को मिली. दक्षिणी ईरान में मौजूद यह बंदरगाह वाला शहर है. यहां एक 8 मंजिला इमारत धमाकों से उड़ गई. धमाका इतना ताकतवर था कि एक किलोमीटर दूर मौजूद खिड़की के कांच टूट गये.

दूसरा सबसे बड़ा धमाका ईरान की राजधानी तेहरान के बिल्कुल पास स्थित शहर परंद (Parand) में हुआ. धमाका होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया. लोग अमेरिकी एयरस्ट्राइक समझकर बंकरों की तरफ भागने लगे.

अहवाज में 4 लोगों की मौत

ईरान के अहवाज (Ahvaz) शहर में एक हिरायशी इलाके में धमाका हुआ. धमका इतना जबरदस्त था कि कई लोगों के परखच्चे उड़ गए. अबतक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मलबे में अभी भी कई शव दबे हैं.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन हेरोफ 2.0 से थर्राया पाकिस्तान! बलूचिस्तान के 10 शहरों में BLA के भीषण हमले, सेना के कैंपों में घुसे लड़ाके

उत्तर-पश्चिमी ईरान के पास स्थित शहर अरदबील (Ardabil) में भी कई विस्फोट हुए. हालांकि इस बम विस्फोट में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

19 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

29 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

35 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago