Budget 2026: आज 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. यह भारत के इतिहास में दूसरा मौका होगा जब रविवार को बजट पेश किया जाएगा.
बजट पेश करते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खाते में एक और बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ जाएगी. वो लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी. वहीं रविवार को बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री का तमगा भी हासिल करेंगी. उनसे पहले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने रविवार को बजट पेश किया था. उन्होंने 28 फरवरी दिन रविवार को बजट पेश किया था.
निर्मला सीतारमण संसद के सेंट्रल हॉल में बजट पेश करेंगी. जिसका 11 बजे सुबह से सीधा प्रसारण किया जाएगा. यह प्रसारण संसद टीवी और दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर होगा.
आम तौर पर रविवार के दिन स्टॉक मार्केट बंद रहता है, लेकिन आज स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई के साथ ही कमोडिटी एख्सचेंज एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स भी कल ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे.
बाजार हर दिन की तरह तय समय से ही खुलेंगे और ट्रेडिंग जारी रहेगी. इससे निवेशकों को किसी भी महत्वपूर्ण घोषणा पर तुरंत जरूरी स्टेप उठाने का अवसर मिलेगा.
बजट 2026 को लेकर भारत के आम लोगों को बहुत उम्मीद है. लोग कर नियमों को सरल बनाने, जीएसटी को बेहतर और AI आधारित टेक्नोलॉजी के संबंध में सरकार से नीतिगत प्रोत्साहन की उम्मीद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Budget 2026: हलवा सेरेमनी के बाद क्यों कैद हो जाती है बजट की टीम? जानिए इस रस्म की पूरी कहानी
केंद्रीय बजट में अमेरिका-भारत के लंबित व्यापार समझौते पर भी निर्णय लेने की उम्मीद है. खासकर तब जब अमेरिका भारत के कई सामानों पर ऊंचा टैरिफ लगा रखा है. सोने-चांदी जैसी कीमती मेटल्स को लेकर सरकार कुछ फैसला लेने के संकेत दी है.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश का ध्यान बजट की ओर स्वाभाविक है लेकिन इस सरकार की पहचान हमेशा ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ रही है. उन्होंने कहा कि अब देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि वे भी इस रिफॉर्म एक्सप्रेस को गति देने में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं. इसी सहयोग से सुधारों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…