Urdu Conclave 2026

‘प्लीज ऐसा मत करो..’, और मान गए डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया पूरा माजरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि अमेरिका ईरान पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन तेहरान की गुहार के बाद उन्होंने डील के लिए हमला टाल दिया.

Donald Trump US Israel Iran conflict

Donald Trump Iran Latest Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य हमले की पूरी तैयारी कर ली थी. हालांकि, ऐन वक्त पर तेहरान और खाड़ी देशों से मिले एक सीधे संदेश के बाद उन्होंने इस हमले को टालने का फैसला किया. लास वेगास में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया और समर्थकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा खुद किया.

किस संदर्भ में ट्रंप ने कही यह बात? (Donald Trump Las Vegas Speech)

अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज (Hormuz Strait) और परमाणु कार्यक्रम को लेकर पिछले कुछ महीनों से भयंकर तनाव और सैन्य गतिरोध बना हुआ है. अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों और रणनीतिक बुनियादी ढांचे पर एक व्यापक और आक्रामक सैन्य हमले (Operation) की योजना बना चुका था.

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, हमला शुरू होने ही वाला था कि ईरानी अधिकारियों और मध्य पूर्व के सहयोगी देशों (सऊदी अरब, कतर और यूएई) ने सीधे वाशिंगटन से संपर्क साधा. ईरानी अधिकारियों ने फोन कर कहा-

‘प्लीज ऐसा मत करो, आइए बैठकर बात करते हैं’.” इसके साथ ही खाड़ी देशों ने भी युद्ध का दायरा बढ़ने की आशंका जताते हुए कूटनीतिक रास्ता चुनने का आग्रह किया.

ईरानी अधिकारियों की बात को बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता और युद्ध से ज्यादा डील (समझौता) करने में विश्वास रखता हूं. लेकिन अमेरिका का रुख पूरी तरह साफ है. ईरान के पास किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं हो सकता.

अंतिम चरण में बातचीत (Donald Trump On Strait of Hormuz Deal)

ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज के रास्ते समुद्री जहाजों की आवाजाही शुरू करने और अस्थायी युद्धविराम (Ceasefire) को लेकर एक मसौदे (Draft Deal) पर सहमति बन गई है, जिसे ईरानी शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार है. वाशिंगटन और तेहरान दोनों पक्षों ने बातचीत में प्रगति की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप! हवा में मौत से हुई क्लोज कॉल, अमेरिका में मची खलबली

ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अगले 24 से 48 घंटों में दोनों देशों के बीच किसी बड़े अस्थायी समझौते की घोषणा हो सकती है. वाशिंगटन का दावा है कि ईरान के साथ जारी गतिरोध सुलझते ही वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) और ईंधन के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read