दुनिया

ईरान का परमानेंट इलाज की तैयारी! जंग के मैदान में उतरने को तैयार है UAE, भारत पर पड़ेगा भयंकर असर

Iran UAE War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है. इस युद्ध की मार सबसे ज्यादा खाड़ी देशों पर पड़ रही है. ईरान लगातार मध्य पूर्व के देश सऊदी अरब, UAE, कतर, जॉर्डन और इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहा है. अबतक ईरान पर सिर्फ अमेरिका और इजरायल ही हमले कर रहे थे, लेकिन ताजा हालातों को देखते हुए लग रहा है कि ईरान के खिलाफ जल्द ही एक अरब देश जंग में कूद सकता है और वो देश है UAE.दरअसल पिछले तीन हफ्ते में ईरान ने UAE पर जमकर हमले किये हैं. जिसको लेकर अब कयास लगाये जा रहे हैं कि इजरायल और अमेरिका के साथ अब UAE भी जंग के मैदान में उतर सकता है.

अमेरिका में यूएई के राजदूत यूसुफ अल ओतैबा ने भी इसके संकेत दिये हैं. उन्होंने ईरान के मिसाइल, ड्रोन और परमाणु कार्यक्रमों को क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि ईरान का स्थायी समाधान जरूरी है. यह सिर्फ सीजफायर तक काफी नहीं है, क्योंकि ईरान की गतिविधियां वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बना रही हैं.

UAE का सब्र दे रहा जवाब

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस जंग में अब UAE का सब्र जवाब दे रहा है. हो सकता है कि वो इस जंग में शामिल हो जाए. क्योंकि अमेरिका जल्द ही ईरान पर जमीनी हमला कर सकता है. वह लगातार ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से अपना नियंत्रण हटाने के लिए कह रहा है, जिसे ईरान नकार दे रहा है. अब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में मौजूद ईरानी द्वीपों पर हमला कर उसे अपने नियंत्रण में ले सकता है.

ईरान को लग रहा है UAE करेगा हमला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान को आशंका है कि उसपर UAE जमीनी हमला कर सकता है. एक ईरानी अधिकारी की तरफ से यह दावा किया गया है कि तेहरान को लग रहा है कि यूएई ईरान पर जमीनी हमले की शुरुआत कर सकता है, जिसके बाद अमेरिका के सैनिक ईरान में आएंगे.

ईरान पर हमले के लिए यूएई का एक बड़ा वर्ग भी समर्थन कर रहा है. UAE के विशेषज्ञ अमजद ताहा ने कहा है कि ईरान की इस्लामी शासन का अंत होना चाहिये. आतंकवाद के साथ बातचीत करना बेमानी है.

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहा तो दुनिया में मच जाएगी हाय तौबा, Macquarie की चेतावनी- 200 डॉलर तक जाएगा कच्चा तेल

भारत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

यूएई अगर जंग में कूदता है तो इसका प्रभाव भी भारत पर पड़ेगा, क्योंकि भारत का एक बड़ा समूह वहां पर रहता है. एक अनुमान के मुताबिक यूएई में भारत के 42 लाख लोग रहते हैं. जो कि वहां की कुल आबादी का लगभग 35 प्रतिशत है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago